Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजली नहीं थी, बाहर सोए परिवार को डंपर ने रौंदा:पिता, 3 बच्चों की मौत, पत्नी गंभीर; बाराबंकी में हादसा

    5 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी में बेकाबू डंपर ने एक परिवार के 5 लोगों को रौंद दिया। हादसे में पिता, बेटा और दो बेटियों की मौत हो गई। पत्नी की हालत गंभीर है। रिश्तेदारों ने बताया- बिजली न होने के कारण परिवार घर के बाहर सो रहा था। शुक्रवार रात 2 बजे बेकाबू डंपर आया। उसने पहले पेड़ में टक्कर मारी, फिर सड़क किनारे सो रहे परिवार को रौंद दिया। हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया। मरने वालों की पहचान नीरज (35), उनके बच्चे अनुराग (13), अंशिका (10) और अंशू (6) के रूप में हुई है। पत्नी आरती (35) की हालत गंभीर है, जिन्हें लखनऊ के लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है। हादसा फतेहपुर थाना क्षेत्र में हुआ। नीरज परिवार के साथ झांसा गांव में रहते थे। वह किराए पर मैजिक चलाकर परिवार का खर्च चलाते थे। तस्वीरें देखिए- मामा बोले- घर के दरवाजे पर सो रहे थे, तभी डंपर ने रौंदा नीरज के मामा कृपा राम ने बताया, “रात करीब तीन बजे फोन आया कि हादसा हो गया है। इसके बाद हम अस्पताल पहुंचे। बिजली नहीं आने के कारण सभी लोग गर्मी से परेशान होकर घर के सामने दरवाजे पर सो रहे थे, तभी डंपर ने रौंद दिया।” बहन ने रोते हुए कहा- सब कुछ खत्म हो गया नीरज की बहन किरण का रो-रोकर बुरा हाल है। अस्पताल में बच्चों की लाश देखकर वह गिर पड़ीं। उन्होंने रोते हुए कहा- सब कुछ खत्म हो गया। भइया और बच्चों की मौत हो गई। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने बताया- सभी घायलों को सुबह करीब 5:15 बजे अस्पताल लाया गया था। इनमें दो बच्चों की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। एक महिला को प्राथमिक इलाज के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया। ------------------------------ ये खबर भी पढ़ें- SSC ऑनलाइन एग्जाम में नकल कराने वाले 7 अरेस्ट:ग्रेटर नोएडा में सेंटर बनाया था; सिस्टम हैक कर प्रॉक्सी सर्वर से पेपर सॉल्व करते थे यूपी STF ने कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ऑनलाइन परीक्षा में धांधली कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। नोएडा STF यूनिट ने शुक्रवार रात नॉलेज पार्क स्थित बालाजी डिजिटल जोन परीक्षा केंद्र पर छापा मारा। मौके से गैंग के मास्टरमाइंड समेत 7 आरोपियों को दबोचा गया। इनमें एक अभ्यर्थी भी है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व IPS मणिलाल पाटीदार पर विजिलेंस इंस्पेक्टर ने कराई FIR:9.75 लाख की अधिक संपत्ति आई सामने, आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज
    Next Article
    कासगंज में गंगा दशहरा पर यातायात डायवर्जन:24 मई रात 8 बजे से 25 मई रात 8 बजे तक रहेगा प्रभावी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment