Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर के नांगल सोती में मिला नर कंकाल:डीएनए जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम, गांव में हलचल

    9 hours ago

    1

    0

    बिजनौर के नांगल सोती थाना अंतर्गत दनियालपुर मौजा में हरचंदपुर में गुरुवार दोपहर एक किसान के गन्ने के खेत के पास नर कंकाल मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को तत्काल जानकारी दी गई। हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। इसके बाद फॉरेसिंक टीम ने भी घटनास्थल से एकत्र किए गए साक्ष्यों को लैब में भेजा है। तमाम कोशिशों के बावजूद शिनाख्त नहीं हो सकी। लिहाजा, डीएनए टेस्ट से पहचान कराई जाएगी। नरमुंड और हड्डियों के टुकड़े मिले एसपी अभिषेक झा के मुताबिक, घटना की जानकारी सबसे पहले गांव के रहने वाले घनश्याम सिंह ने नांगल थाना अध्यक्ष अमर सिंह राठौड़ को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्राथमिक निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में नरमुंड और हड्डियों के कुछ टुकड़े पाए गए। फॉरेंसिक टीम ने किए नमूने एकत्रित सीओ नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और कंकाल के नमूने सावधानीपूर्वक एकत्रित किए। सीओ ने कहा कि ये नमूने पोस्टमॉर्टम और डीएनए जांच के लिए सुरक्षित रखे गए हैं, जिससे मृतक की पहचान कर पाना संभव है। मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया कंकाल सीओ ने बताया कि जांच के बाद पुलिस ने नर कंकाल को राजकीय जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया। जांच में यह स्पष्ट होगा कि अवशेष कितने पुराने हैं। प्राथमिक निरीक्षण से प्रतीत हो रहा है कि यह नर है। पहचान सुनिश्चित करने के लिए डीएनए नमूने भी सुरक्षित रखवाए गए हैं। आसपास के क्षेत्रों में गहन छानबीन एसपी ने बताया कि पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी बढ़ा दी गई है और ग्रामीणों से भी आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं पर ध्यान देने का आश्वासन दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद नियमानुसार अंतिम संस्कार उन्होंने ने बताया कि पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही नरमुंड और हड्डियों के अवशेषों का नियमानुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले की संपूर्ण जांच और डीएनए रिपोर्ट आने तक कोई निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में अवैध गांजा बिक्री का आरोप:मोहल्ले के लोगों और सभासद ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की
    Next Article
    शाहजहांपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से किशोर की मौत:फूफा की बाइक से नुमाइश देखने जा रहे थे, दो दोस्त घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment