Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 4 साल के बच्चे की संदिग्ध मौत:शरीर पर पिटाई के निशान, नानी ने पिता और सौतेली मां पर हत्या का आरोप लगाया

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के चौक इलाके में गुरुवार शाम 4 साल के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्चे के शरीर पर कई जगह चोट और पिटाई के निशान मिलने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। बच्चे की नानी ने उसके पिता और सौतेली मां पर टॉर्चर कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस के पास शिकायत की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। चौक के लाजपत नगर निवासी भीष्म खरबंदा पेशे से वकील हैं। इसके अलावा केजीएमयू के सामने फोटोस्टेट की दुकान है। भीष्म की शादी चार साल पहले उन्नाव के शुक्लागंज निवासी स्वाती से हुई थी। बच्चे के मामा रोहित कश्यप ने बताया कि स्वाती की मौत के बाद उनका भांजा अर्नव उर्फ गुग्गू ननिहाल में ही रह रहा था। बहन की मौत के बाद भांजे को प्रताड़ित होने के डर अपने साथ ही रखते थे। लेकिन कोर्ट के आदेश पर कुछ समय पहले भीष्म अर्नव को अपने घर ले आया था। बाथरूम में गिरकर मौत की सूचना दी रोहित ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 4 बजे भीष्म ने फोन कर सूचना दी कि अर्नव को दस्त और उल्टी हो रही थी और वह बाथरूम में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर ननिहाल पक्ष मौके पर पहुंचा। वहां पहुंचकर देखा कि अर्नव के माथे, बाईं कनपटी, सीने, हाथ और कॉलर के पास पिटाई के निशान हैं। इस करंट लगाकर हत्या की आशंका होने पर पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बच्चे की नानी सुधा कश्यप ने भीष्म और उसकी दूसरी पत्नी रागिनी पर हत्या का आरोप लगाते हुए चौक थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर चौक नागेश उपाध्याय ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पत्नी की मौत के बाद की थी दूसरी शादी रोहित ने बताया कि अर्नव के जन्म के छह महीने बाद ही उसकी मां स्वाती की मौत हो गई थी। इसके बाद से बच्चा ननिहाल में ही रह रहा था। पत्नी की मौत के करीब एक साल के अंदरि ही भीष्म ने रागिनी से दूसरी शादी कर ली थी। रागिनी से उसके दो बच्चे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UPPSC ने जारी की APO प्री परीक्षा का एडमिट कार्ड:22 मार्च को 8 जिलों में होगा एग्जाम; नकल करने पर उम्रकैद और 1 करोड़ जुर्माना
    Next Article
    जूही में आरोपी की मौत से हंगामा, चौकी का घेराव:परिजनों का आरोप- दो दिन तक थाने में पीटा, ट्रांसपोर्ट से चोरी के मामले में गया था जेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment