Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UPPSC ने जारी की APO प्री परीक्षा का एडमिट कार्ड:22 मार्च को 8 जिलों में होगा एग्जाम; नकल करने पर उम्रकैद और 1 करोड़ जुर्माना

    20 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) प्रारंभिक परीक्षा-2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यह परीक्षा 22 मार्च यानी रविवार को प्रदेश के 8 प्रमुख जनपदों में आयोजित की जाएगी। आयोग के परीक्षा नियंत्रक हर्ष देव पाण्डेय ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ​एक सत्र में होगी परीक्षा, 8 जिलों में बने केंद्र ​आयोग के अनुसार परीक्षा सुबह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक एक ही सत्र में संपन्न होगी। परीक्षा के लिए प्रयागराज के अलावा अलीगढ़, बरेली, गोरखपुर, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ और वाराणसी को केंद्र बनाया गया है। ​वेबसाइट से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड ​अभ्यर्थी अपना प्रवेश-पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in से अपने ओटीआर (OTR) नंबर के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ ​दो पासपोर्ट साइज फोटो, आईडी प्रूफ की मूल प्रति (Original) और एक छायाप्रति (Photocopy) लाना अनिवार्य है। 45 मिनट पहले बंद हो जाएंगे गेट ​परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को एग्जाम शुरू होने से 1 घंटा 30 मिनट पहले प्रवेश दिया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से 45 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी स्थिति में एंट्री नहीं मिलेगी। नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा, उम्रकैद तक की सजा ​आयोग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि इस परीक्षा में 'उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024' कड़ाई से लागू होगा। नकल करने, कराने, प्रश्नपत्र आउट करने या षड्यंत्र रचने को गंभीर अपराध माना जाएगा। पकड़े जाने पर 1 करोड़ रुपये तक का जुर्माना और आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा के कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस लीक:गांव खाली कराया गया, 6 बच्चों समेत 27 लोग अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    लखनऊ में 4 साल के बच्चे की संदिग्ध मौत:शरीर पर पिटाई के निशान, नानी ने पिता और सौतेली मां पर हत्या का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment