Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में 12 साल का बच्चा लापता:परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई, खेलते समय गायब हुआ था

    1 hour ago

    1

    0

    बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र के तिमरपुर गांव से एक 12 वर्षीय बालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों ने बच्चे के अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस से उसकी बरामदगी की गुहार लगाई है। सूचना मिलने पर एएसपी सिटी और सीओ सिटी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शहर कोतवाली के तिमरपुर गांव निवासी चंद्रप्रकाश सैनी का 12 वर्षीय पुत्र शौर्य उर्फ डमरू मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर बताया जा रहा है। डमरू के तयेरे भाई विनय के अनुसार, शनिवार शाम करीब 6 बजे शौर्य घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक गायब हो गया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन आसपास के सभी संभावित स्थानों पर खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और बालक के अपहरण की आशंका जताई। ग्रामीणों के मुताबिक, लापता बालक को आखिरी बार ग्राम खेडक़ी निवासी एक चालक की ई-रिक्शा में बैठकर जाते हुए देखा गया था। ई-रिक्शा में एक अन्य युवक भी बैठा दिखाई दिया। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने संबंधित रिक्शा चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस उसके रूट की भी जांच कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि बालक के जाने की दिशा और उसके साथ किसी संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की जा सके। अधिकारियों ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा। शौर्य के अचानक लापता होने से परिवार में गहरा दुख है। परिजन बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए लगातार गुहार लगा रहे हैं। तयेरे भाई विनय ने बताया कि पूरा परिवार रात भर सो नहीं पाया है और लगातार शौर्य की तलाश कर रहा है। एसपी सिटी डाक्टर के जी सिंह का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। डमरू की तलाश जारी है। कई पहलुओं पर जांच जारी है और जल्द ही बालक को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर उमड़ा जनसैलाब:साध्वी निरंजन ज्योति, विधायक सरोज कुरील ने दिया सत्य, धर्म रक्षा का संदेश
    Next Article
    तेज आवाज में कुरान की आयतें पढ़ने पर हंगामा:हापुड़ में किराए के मकान का मामला, पुलिस ने शांत कराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment