Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में 30 जुलाई से कांवड़ यात्रा रूट डायवर्जन:सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, कई मार्गों पर यातायात परिवर्तित रहेगा

    16 hours ago

    1

    0

    बिजनौर में आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले में 30 जुलाई की रात से 24 अगस्त तक व्यापक यातायात डायवर्जन योजना लागू की जाएगी। इस दौरान विभिन्न मार्गों पर हल्के वाहनों और आवश्यक वस्तुओं से जुड़े वाहनों के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं। आम नागरिकों से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की गई है ताकि यात्रा सुचारु रूप से चल सके और सामान्य यातायात प्रभावित न हो। बिजनौर से नगीना, धामपुर, शेरकोट, अफजलगढ़ और काशीपुर जाने वाले हल्के वाहनों को सेंट मैरी चौराहे से नजीबाबाद रोड, न्यू बाईपास और कोतवाली देहात होते हुए भेजा जाएगा। हल्दौर और नहटौर जाने वाले वाहन कृष्णा कॉलेज तिराहे से चौधरी चरण सिंह चौक होकर गुजरेंगे। मंडावर जाने वाले वाहनों के लिए किरतपुर मार्ग निर्धारित किया गया है, जबकि चांदपुर जाने वाले वाहन अम्हेड़ा तिराहा (नूरपुर रोड) से होकर जाएंगे। नूरपुर और स्योहारा के लिए यातायात सामान्य मार्ग से संचालित होगा। खाद्य सामग्री, पेट्रोलियम, गैस और मेडिकल सामग्री लेकर चलने वाले वाहनों को केवल रात्रि 12 बजे से सुबह 4 बजे तक ही निर्धारित मार्गों से आवागमन की अनुमति रहेगी। मोटा महादेव मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए मंदिर के सामने स्थित आम के बाग में पार्किंग व्यवस्था बनाई गई है। कांवड़ यात्रा और यातायात डायवर्जन की निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह और एएसपी यातायात गौतम राय करेंगे। पुलिस ने आम जनता से यात्रा के दौरान निर्धारित डायवर्जन का पालन कर प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। जिले के एसपी अभिषेक झा ने बताया कि कांवड़ यात्रा के सभी मार्गों का निरीक्षण कर लिया गया है। सभी संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर यात्रा मार्ग पर पेड़ों की छंटाई और सड़कों की मरम्मत का काम किया जा रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर ड्यूटी पॉइंट्स की भी जांच की गई है और सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डॉक्टर बोले- नेतागिरी कर लो नहीं होगा इलाज़:मेडिकल कॉलेज में चार दिन भर्ती रही मासूम, ऑपरेशन नहीं हुआ; बेबसी में पिता बेटी को घर ले गया
    Next Article
    गाजियाबाद-टूंडला ईएमयू का आगरा सिटी तक विस्तार:आज से सेवा शुरू, हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment