Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में आरा मशीन पर चला बुलडोजर:सरकारी रास्ता कराया गया कब्जामुक्त, राजस्व विभाग ने कार्रवाई की

    2 hours ago

    1

    0

    बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर रोड पर मंगलवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तालिब बंधुओं की आरा मशीन पर किए गए कब्जे को बुलडोजर से हटवा दिया। इस दौरान जेसीबी की मदद से सरकारी जमीन को पूरी तरह कब्जामुक्त कराया गया। यह कार्रवाई चकबंदी और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा दस्तावेजों की गहन जांच के बाद की गई। अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर तैनात रहे, जिससे पूरे समय कानून-व्यवस्था बनी रही। तहसीलदार आशीष सक्सेना ने बताया कि चांदपुर रोड स्थित गाटा संख्या 3264/1 (0.0480 हेक्टेयर) और गाटा संख्या 3209 (0.1140 हेक्टेयर) भूमि चकबंदी अभिलेखों में ‘रास्ता’ दर्ज है। विभागीय पैमाइश में इसकी पुष्टि हुई। जांच में सामने आया कि खालिद पुत्र ताहिर हुसैन, जिनके नाम गाटा संख्या 3263 दर्ज है, ने अपनी बाउंड्री बनाते समय करीब 304 वर्ग मीटर सरकारी रास्ते की जमीन पर भी कब्जा कर लिया था। इसके अलावा गाटा संख्या 3207 और 3208 से जुड़े लगभग 154 मीटर रास्ते पर भी अवैध बाउंड्री बनाकर अतिक्रमण किया गया था। गाटा संख्या 3209 पर भी 154 मीटर क्षेत्र में कब्जा पाया गया। एसडीएम सदर रितु रानी ने बताया कि चकबंदी अभिलेखों में यह जमीन सरकारी रास्ते के रूप में दर्ज है, जिस पर अवैध कब्जा किया गया था। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया गया। गौरतलब है कि पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह पर हुए हमले के बाद तालिब और खालिद के खिलाफ विभिन्न विभागों द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में हाईवे हादसे में जीजा-साले की मौत:वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, चालक फरार; ऐवरनपुर के पास दोपहर में हुआ हादसा
    Next Article
    जमीन विवाद में पूर्व बार अध्यक्ष से मारपीट, तोड़फोड़:लात-घूंसों से गिराकर पीटा, एक नामजद समेत 10 अज्ञात पर केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment