Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार:जिला पंचायत अध्यक्ष के नलकूप से भी की थी चोरी, सामान बरामद

    1 hour ago

    1

    0

    बिजनौर शहर कोतवाली पुलिस ने चोरी के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से नलकूपों से चोरी किए गए तार और आठ स्टार्टर बरामद किए हैं। इन आरोपियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष के ट्यूबवेल से भी चोरी की थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के गांव बभनईया पूरब निवासी रुपाली पुत्र अनिल और त्यागीपुर निवासी एंथोनी पुत्र चंनोसी के रूप में हुई है। शहर कोतवाल रामप्रताप ने बताया कि ये आरोपी रेलवे स्टेशन के पास खानाबदोश की तरह रह रहे थे। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्लड़पुर गांव में कई नलकूपों से चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। इनमें जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह के नलकूप से स्टार्टर चोरी का मामला भी शामिल है। इस संबंध में चांदपुर चुंगी निवासी मोहम्मद सारिम पुत्र जमीर अहमद ने कोतवाली शहर में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें आज सुबह करीब 6:30 बजे चांदपुर चुंगी के पास एक छत पर लगे एसी के तार काटते समय मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़ लिया था। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि इससे पहले पिछले सितंबर माह में उन्होंने मोहल्लड़पुर के जंगल क्षेत्र में रात के समय खेतों में लगे चार ट्यूबवेलों से स्टार्टर और तार चोरी किए थे। चोरी किए गए तारों को आरोपी घूम-फिरने वाले कबाड़ी वालों को बेच देते थे। शेष बचा हुआ सामान उन्होंने नगीना रोड स्थित गन्ना मिल के पास एक बरगद के पेड़ के नीचे एक कट्टे में भरकर एक खंडहर में छिपा दिया था। पुलिस के अनुसार, वे इस सामान को भी जल्द ही कबाड़ी को बेचने की फिराक में थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ईरान पर 2000 बम गिरे, दावा- 48 नेता मारे गए; टी-20 वर्ल्डकप- भारत सेमीफाइनल में पहुंचा; यूट्यूबर सलीम का हमलावर एनकाउंटर में ढेर
    Next Article
    उन्नाव में अस्पताल में बच्ची की मौत पर हंगामा:उपचार के दौरान 4 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, मेडिसिटी हॉस्पिटल पर गलत इंजेक्शन का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment