Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी सरकार का होली पर विशेष स्वच्छता अभियान:2 से 4 मार्च तक ग्राम पंचायतों में सफाई, निकायों को पेयजल-सफाई के निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    प्रदेश सरकार ने होली पर्व को स्वच्छ और सुरक्षित माहौल में मनाने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 2 से 4 मार्च तक प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने शासन के निर्देश पर जनपद की सभी 1293 ग्राम पंचायतों के लिए विस्तृत निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत कार्यक्रम स्थलों, घाटों, तालाबों, अमृत सरोवरों और स्नान स्थलों की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही, मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए फॉगिंग, एंटी-लार्वा छिड़काव और अपशिष्ट निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था की जाएगी। शहरी क्षेत्रों में भी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। नगर विकास राज्य मंत्री एके शर्मा के निर्देश सभी नगर निकायों तक पहुंचाए गए हैं। अपर जिलाधिकारी प्रफुल्ल त्रिपाठी ने जनपद के सभी 13 निकायों को होली के दौरान साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, सीवर व्यवस्था और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान किसी भी नागरिक को असुविधा नहीं होनी चाहिए। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि जनपद की सभी 1293 ग्राम पंचायतों में इस विशेष अभियान के तहत अपशिष्ट पदार्थों का समुचित निस्तारण कराया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारियों ने सख्त चेतावनी दी है कि होली के मद्देनजर स्वच्छता और जनस्वास्थ्य से संबंधित किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी-साले संग मिलकर MBA-पास भाई के मर्डर की साजिश रची:झांसी में सिर धड़ से अलग करना चाहते थे, एक CCTV से पकड़ में आए
    Next Article
    हत्या के बाद पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ में FIR:प्रयागराज में एक नामजद और 50 अज्ञात बनाए गए आरोपी, 4 महीने बाद कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment