Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    NER के सभी स्टेशनों से चल रही कुल 110 ट्रेन:होली पर घर आने-जाने में होगी राहत, अधिकारी बोले- चेक करते रहे गाड़ी स्टेटस

    1 hour ago

    1

    0

    होली पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने दो होली विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। ये ट्रेनें सीमित फेरों के लिए चलाई जाएंगी, ताकि त्योहार पर घर जाने और लौटने वाले यात्रियों को सुविधा मिल सके। पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से 110 होली स्पेशल गाड़ियों का संचलन किया जा रहा है। किशनगंज–लालकुआँ होली स्पेशल किशनगंज–लालकुआँ–किशनगंज होली विशेष गाड़ी का संचालन 05 से 26 मार्च, 2026 तक किशनगंज से प्रत्येक बृहस्पतिवार और 06 से 27 मार्च, 2026 तक लालकुआँ से प्रत्येक शुक्रवार को 4 फेरों के लिए किया जाएगा। 05741 किशनगंज–लालकुआँ होली स्पेशल यह गाड़ी बृहस्पतिवार को सुबह 08:30 बजे किशनगंज से चलेगी और अलुआबाड़ी रोड, ठाकुरगंज, अररिया, फारबिसगंज, ललितग्राम, राघोपुर, झंझारपुर, शिशो, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, कप्तानगंज, गोरखपुर, गोंडा, सीतापुर जंक्शन, लखीमपुर, गोला गोरकर्णनाथ, मैलानी, पूरनपुर, पीलीभीत, भोजीपुरा, बहेड़ी और किच्छा होते हुए शाम 16:55 बजे लालकुआँ पहुंचेगी। 05742 लालकुआँ–किशनगंज होली स्पेशल वापसी में यह गाड़ी शुक्रवार को रात 20:10 बजे लालकुआँ से चलेगी और किच्छा, बहेड़ी, भोजीपुरा, पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, गोला गोरकर्णनाथ, लखीमपुर, सीतापुर जंक्शन, गोंडा, गोरखपुर, कप्तानगंज, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, झंझारपुर, राघोपुर, ललितग्राम, फारबिसगंज, अररिया, ठाकुरगंज और अलुआबाड़ी रोड होते हुए तीसरे दिन सुबह 02:00 बजे किशनगंज पहुंचेगी। कोच संरचना: इस ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें जनरेटर सह लगेज यान 1, एलएसएलआरडी 1, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी 1, शयनयान श्रेणी 7, साधारण द्वितीय श्रेणी 4 और वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी 4 कोच शामिल हैं। छपरा–आनन्द विहार टर्मिनल होली स्पेशल छपरा–आनन्द विहार टर्मिनल–छपरा होली विशेष गाड़ी का संचालन 02 से 16 मार्च, 2026 तक छपरा से प्रत्येक सोमवार और 03 से 17 मार्च, 2026 तक आनन्द विहार टर्मिनल से प्रत्येक मंगलवार को 3 फेरों के लिए किया जाएगा। 05071 छपरा–आनन्द विहार टर्मिनल होली स्पेशल यह गाड़ी सोमवार को 15:00 बजे छपरा से रवाना होगी और मशसख, दिघवा दुबौली, थावे, पडरौना, रामकोला, कप्तानगंज, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, शाहजहाँपुर, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद होते हुए अगले दिन 10:20 बजे आनन्द विहार टर्मिनल पहुंचेगी। 05072 आनन्द विहार टर्मिनल–छपरा होली स्पेशल वापसी में यह गाड़ी मंगलवार को 11:30 बजे आनन्द विहार टर्मिनल से चलेगी और गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहाँपुर, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, कप्तानगंज, रामकोला, पडरौना, थावे, दिघवा दुबौली और मशसख होते हुए अगले दिन सुबह 08:15 बजे छपरा पहुंचेगी। कोच संरचना: इस ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें जनरेटर सह लगेज यान 1, एलएसएलआरडी 1, सामान्य द्वितीय श्रेणी 4, शयनयान श्रेणी 5, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी 2, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी 6, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी 2 और वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी 1 कोच शामिल हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय से टिकट आरक्षित कर लें और यात्रा के दौरान नियमों का पालन करें। इन विशेष ट्रेनों के संचालन से होली के दौरान यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हत्या के बाद पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ में FIR:प्रयागराज में एक नामजद और 50 अज्ञात बनाए गए आरोपी, 4 महीने बाद कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई
    Next Article
    होमगार्ड कमांडेंट पर रिश्वत मांगने का आरोप:ड्यूटी हटाने के लिए मांगे पैसे, निजी वाहन चलाने से मना करने पर वेतन कटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment