Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में डॉक्टर की गोली मारकर हत्या:बाइक सवार हमलावर ने अस्पताल में घुसकर किया हमला, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

    2 hours ago

    1

    0

    बिजनौर में एक निजी अस्पताल के संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देकर हमलावर बाइक सवार मौके से फरार हो गया। युवक ने डॉक्टर के सीने में गोली मारी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी ले जाया गया। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी देहात प्रकाश कुमार व सीओ नगीना अंजनी कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। आरोपी की तलाश के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। मामला नगीना थाना इलाके का है। गाजियाबाद निवासी 45 वर्षीय डॉ. राजकुमार पुत्र ब्रह्मपाल नगीना में धामपुर रोड पर शिवालय हेल्थ केयर अस्पताल चलाते थे। गुरुवार देर शाम अस्पताल में ही एक अज्ञात युवक ने उनके सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई। घायल अवस्था में उन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल संचालक की गोली मारकर हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावर अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया है। घटना की सूचना पर एएसपी देहात प्रकाश कुमार व सीओ नगीना अंजनी कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हमलावर की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की जा रही है। डॉक्टर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल एक व्यक्ति के गोली मारने की पुष्टि हो रही है। सीसीटीवी कैमरे चेक किया जा रहे हैं। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कितने ताकतवर हैं ईरान के शाहेद और लूकस ड्रोन?
    Next Article
    फेसबुक पर कोर्ट-जजों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी:प्रयागराज में हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, कैंट थाने में मुकदमा, 16 तक गिरफ्तार करना होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment