Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में कार-बाइक की टक्कर, 2 मजदूरों की मौत:मंडी जाते समय बिजनौर-नजीबाबाद हाईवे पर हुआ हादसा, कार चालक हिरासत में

    1 hour ago

    1

    0

    बिजनौर के नजीबाबाद में शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे एक सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। बिजनौर-नजीबाबाद हाईवे पर जमल्दी के सामने एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों मजदूर मंडी मजदूरी करने जा रहे थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। कार चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हादसे में कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने कार को मौके से कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। मजदूरी करने जा रहे थे दोनों बाइकसवार गाजीपुर निवासी समुन अहमद (40) और बड़ी जवाली निवासी जाकिर (45) शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे बाइक से मजदूरी करने जा रहे थे। घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर पहुंचने पर बिजनौर-नजीबाबाद हाईवे पर जमल्दी के पास सामने से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर दोनों गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। मौजूद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर डायल 112 मौके पर पहुंची। पुलिस टीम घायलों को इलाज के लिए समीपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि समुन अहमद अपने परिवार का सबसे बड़ा बेटा था और उसके चार बच्चे हैं। नजीबाबाद पुलिस ने बताया कि शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस ने परिवार से तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है। कार चालक और कार को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में पहली बार हुई महाकाल भस्म आरती:श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बम-बम लहरी पर थिरके गोरिल्ला, VIDEO
    Next Article
    कृष्ण जन्माष्टमी पर नगर पालिका अध्यक्ष ने की पूजा:महराजगंज में पुष्प लता मंगल ने श्याम मंदिर में नगरवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment