Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में पहली बार हुई महाकाल भस्म आरती:श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बम-बम लहरी पर थिरके गोरिल्ला, VIDEO

    1 hour ago

    1

    0

    संभल की कल्कि नगरी में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान फूलों की होली खेली गई और कलाकारों ने कई भजनों पर नृत्य नाटिकाएं पेश कीं। बाहुबली हनुमान लीला, राधाकृष्ण की रासलीला और मां काली का तांडव नृत्य आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे। गुरुवार-शुक्रवार की रात 12 बजे मटकी फोड़कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया गया। संभल कोतवाली कस्बा क्षेत्र के मोहल्ला कोट पूर्वी स्थित रामलीला मैदान में यह आयोजन हुआ। गुरुवार रात 8 बजे भगवान श्रीगणेश की आरती के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ और रात 12:30 बजे लड्डू गोपाल की आरती के साथ इसका समापन हुआ। श्रीराधा स्नेह युवा मंच के नेतृत्व में यह 17वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम था। आरएसएस विभाग प्रचारक शरद, विभाग संघचालक अरविंद अरोरा, बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल, मैंथा उद्योगपति रोहित गुप्ता रोमी और कपिल सिंघल ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूम उठे, वहीं शुक्ला आर्ट ग्रुप एंड म्यूजिक के कलाकारों की नृत्य नाटिकाओं ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बम-बम लहरी भजन पर गोरिल्ला का नृत्य सबसे खास आकर्षण रहा, जिसे देखकर छोटे बच्चे खूब खुश हुए। इस दौरान पहली बार महाकाल भस्म आरती भी की गई। इसके अलावा राधाकृष्ण की रासलीला, बाहुबली हनुमान लीला, शंकर पार्वती का तांडव नृत्य, बांके बिहारी और मां काली का तांडव नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहे। मटकी फोड़ने के बाद कार्यक्रम का समापन हो गया। इस कार्यक्रम में मुकेश सिंघल, अंकुर सिंघल, सुमित अग्रवाल, संजय गुप्ता पोली, सुधीर गर्ग, सतीश शर्मा, कुशल मदान, राहुल शर्मा, पुलकित मल्होत्रा, मानस अग्रवाल, प्रबल गुप्ता, शानू शर्मा, अर्जुन भारद्वाज, अंकुर रस्तोगी, शोभित शास्त्री, कृष्ण रस्तोगी, टिंकू कश्यप, ध्रुव सैनी, शशांक चौधरी, राजू वर्मा, अमन वार्ष्णेय, सार्थक, लक्षित, मीनाक्षी सिंघल, पूजा गुप्ता, नीलम गुप्ता और रीना सिंघल सहित कई लोग मौजूद थे। शिवांश सिंघल ने बताया कि श्री राधा स्नेह युवा मंच ने यह श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया। उनके अनुसार, संभल में पहली बार हुई महाकाल की भस्म आरती और गोरिल्ला का नृत्य इस आयोजन के सबसे महत्वपूर्ण हिस्से थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में बारिश:रुक-रुककर हवा बह रही, आसमान में बादल, टेम्प्रेचर 32°C
    Next Article
    बिजनौर में कार-बाइक की टक्कर, 2 मजदूरों की मौत:मंडी जाते समय बिजनौर-नजीबाबाद हाईवे पर हुआ हादसा, कार चालक हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment