Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में महिला सिपाही से चेन छीनी, VIDEO:घटना CCTV में कैद, आरोपी की तलाश जारी

    4 hours ago

    1

    0

    बिजनौर में रविवार देर शाम एक महिला सिपाही से चेन छीनने की वारदात हुई। बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला कांस्टेबल अनुराधा चौधरी के गले से चेन झपटकर फरार हो गए। पुलिस अभी तक बदमाशों को पकड़ नहीं पाई है। यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के मंडावर रोड पर हुई। महिला थाने में तैनात कांस्टेबल अनुराधा चौधरी सादे कपड़ों में फल खरीदने गई थीं। तभी बाइक सवार दो बदमाश आए और उन्होंने झपट्टा मारकर उनकी चेन छीन ली। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने कई संदिग्धों से पूछताछ भी की है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि पीड़िता फल खरीद रही है, तभी सड़क की दूसरी ओर एक बाइक आकर रुकती है। पीछे बैठा व्यक्ति महिला के गले से चेन छीनकर भागता है और फिर कुछ दूरी पर खड़ी बाइक पर बैठकर अपने साथी के साथ फरार हो जाता है। यह वारदात शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में हुई है। घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर पुलिस के बड़े अधिकारियों के आवास, जिला अस्पताल और कोर्ट स्थित हैं। घटना को 40 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन बदमाश अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। वंही इस मामले में एसपी सिटी डॉक्टर कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि 10 मई को कोतवाली शहर क्षेत्र एक महिला के साथ चेन स्नेचिंग की घटना कारित की गई थी। इस संबंध में महिला की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए स्वाट एसओजी व पुलिस की टीम को लगाया गया है। घटना से संबंधित महत्वपूर्ण सीसीटीवी फुटेज इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य संकलन किए गए हैं जो संदिग्ध लोग हैं उनके संबंध में पुलिस को लीड मिली है। जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में फटा सिलेंडर:तीन धमाके के बाद दुकानों में लगी आग, मची अफरा तफरी
    Next Article
    सपा सांसद ने काजू कतली खिलाकर किया खेला:पंडितों से चिढ़ता है इंस्पेक्टर, चुनाव लड़ेंगी बाहुबली की पत्नी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment