Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में मस्जिद के मीनार पर गिरा स्ट्रीट लाइट टॉवर:मिर्दगान में हादसा, बड़ा नुकसान टला, लोग बाल-बाल बचे

    3 hours ago

    2

    0

    बिजनौर शहर के मोहल्ला मिर्दगान में मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। यहां बाहर वाली मस्जिद के पास एक स्ट्रीट लाइट का टॉवर टूटकर मस्जिद के मीनार पर गिर गया, जिससे मीनार क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे कोई गंभीर दुर्घटना नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टॉवर गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। टॉवर सीधे मस्जिद के मीनार पर गिरा, हालांकि इसमें किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि संबंधित विभाग द्वारा स्ट्रीट लाइट टॉवरों और बिजली के खंभों की मरम्मत पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता। उनकी लापरवाही के कारण यह घटना हुई है। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में कई अन्य लोहे के खंभे भी नीचे से गल चुके हैं और गिरने की कगार पर हैं, जिससे भविष्य में बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। क्षेत्रवासियों ने बिजली विभाग से मांग की है कि सभी जर्जर खंभों और टॉवरों की तत्काल जांच कर उन्हें बदला जाए, ताकि भविष्य में किसी भी अनहोनी से बचा जा सके। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने प्रशासन से शीघ्र ही जर्जर पड़े खंभों की मरम्मत व बदलने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गेहूं काटने की मशीन से टकराई बाइक, 2 की मौत:एक का सिर दो टुकड़े हुआ, दूसरे का हाथ अलग; कुशीनगर में सड़क पर बिखरीं लाशें
    Next Article
    गंगा एक्सप्रेस-वे पर ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर:शाहजहांपुर में बाइक सवार युवक की गई जान, डेढ़ साल में परिवार में तीसरी मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment