Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गेहूं काटने की मशीन से टकराई बाइक, 2 की मौत:एक का सिर दो टुकड़े हुआ, दूसरे का हाथ अलग; कुशीनगर में सड़क पर बिखरीं लाशें

    9 hours ago

    2

    0

    कुशीनगर में सोमवार देर रात सड़क किनारे खड़ी कंबाइन (गेंहू काटने की मशीन) से बाइक टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी की एक युवक का सिर 2 टुकड़ों में बंट गया। दूसरे का हाथ कटकर दूर गिरा। एक आंख निकलकर बाहर आ गई। सड़क पर कुछ दूरी तक शव के चिथड़े बिखर गए। सूचना मिलने पर नेबुआ नौरंगिया थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर धूस भेज दिया। हादसे के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया- रायपुर खास निवासी सूरज उर्फ बेचू शर्मा (24) और साहिल शर्मा (18) क्रांति चौराहा से घुघुली की ओर जा रहे थे। नोनिया पट्टी के पास सड़क किनारे खड़े गेहूं काटने वाले कंबाइन से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे के बाद दोनों की पहचान करना भी मुश्किल हो गया। हादसा नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, सूरज उर्फ बेचू कारपेंटर का काम करता था। कुछ दिन पहले ही हैदराबाद से आया था। अपने दोस्त साहिल के साथ लंगड़ी गांव में खाना खाने गए थे। लौटते समय यह हादसा हो गया। सूरज परिवार का बड़ा बेटा था। उस पर परिवार की जिम्मेदारी थी। उसकी शादी पिछले साल 20 अप्रैल को हुई थी। अभी कोई संतान नहीं थी। वहीं, साहिल दो भाइयों में छोटा था। पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में उसकी मां और भाई ही हैं। खबर अपडेट हो रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में कांस्टेबल ने MSC छात्रा से किया रेप:नौकरी और शादी का दिया झांसा, शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की दी धमकी
    Next Article
    बिजनौर में मस्जिद के मीनार पर गिरा स्ट्रीट लाइट टॉवर:मिर्दगान में हादसा, बड़ा नुकसान टला, लोग बाल-बाल बचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment