Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में पिंजरे में फंसी मादा गुलदार:ग्रामीणों को मिली राहत, मेडिकल परीक्षण के बाद जंगल में छोड़ेगा वन विभाग

    3 hours ago

    1

    0

    बिजनौर के मण्डावर थाना क्षेत्र के फैजुल्लापुर गांव में वन विभाग द्वारा लगाए गए एक पिंजरे में शुक्रवार को एक मादा गुलदार कैद हो गई। गुलदार के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। वन विभाग की टीम गुलदार को सुरक्षित रेंज कार्यालय ले गई है, जहां उसका मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है। इसके बाद उसे सुरक्षित वन आरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा। शुक्रवार सुबह जब किसान खेतों में काम करने पहुंचे, तो उन्हें पिंजरे से गुलदार की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर वे पिंजरे की ओर दौड़े और देखा कि गुलदार उसमें कैद है। गुलदार के पकड़े जाने की खबर फैलते ही आसपास के काफी ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। दरअसल, बिजनौर जिले में पिछले काफी समय से गुलदार की लगातार मौजूदगी बनी हुई है। गुलदार अक्सर किसानों को दिखाई देते हैं, जिससे उनमें भय का माहौल है। फैजुल्लापुर गांव में भी किसानों को कई दिनों से गुलदार दिख रहा था, जिसके बाद वन विभाग ने वहां गन्ने के खेत में एक पिंजरा लगाया था। गुलदार के हमलों से बचने के लिए वन विभाग लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है। विभाग लोगों को अकेले खेत में न जाने, समूह में शोर करते हुए जाने और रात में खुले में न सोने के लिए पंपलेट और वॉल पेंटिंग के माध्यम से जागरूक कर रहा है। साथ ही, गुलदार को पकड़ने के लिए जिले भर में कई स्थानों पर पिंजरे भी लगाए गए हैं। क्षेत्रीय वन अधिकारी महेश गौतम ने बताया कि पकड़ी गई गुलदार मादा है और उसकी उम्र लगभग 5 साल है। उसका मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है। उच्च अधिकारियों के आदेश के बाद इसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों की मौत:बहराइच में रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, दोनों रिश्ते में भाई थे
    Next Article
    Ranveer Singh Firing Case: रणवीर सिंह से बिश्नोई गैंग ने मांगे थे 10 करोड़, रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद हैरी बॉक्सर ने भेजा था धमकी भरा मैसेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment