Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में पेट्रोल पंप NOC में गड़बड़ी:खसरा भूमि की गलत आख्या पर दो लेखपाल निलंबित

    3 hours ago

    1

    0

    बिजनौर में पेट्रोल पंप के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी करने में गड़बड़ी के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। भ्रामक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आरोप में दो लेखपालों को निलंबित कर दिया गया है। तहसीलदार सदर बिजनौर ने इसकी पुष्टि की है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (मुरादाबाद मंडल) द्वारा ग्राम खेड़की हेमराज, परगना व तहसील सदर, जिला बिजनौर में खसरा संख्या 8/1, 8/70/1 और 8/87/2 पर रिटेल आउटलेट स्थापित करने के लिए NOC मांगी गई थी। संबंधित भूमि श्रेणी-1(ख) में दर्ज है। भ्रामक आख्या देने का आरोप जांच में सामने आया कि सर्वे लेखपाल अनिल कुमार, राजस्व लेखपाल मोहम्मद अरशद और राजस्व निरीक्षक कुंभकरण सिंह ने इस मामले में भ्रामक आख्या प्रस्तुत की थी। मामले में उच्च अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए सर्वे लेखपाल अनिल कुमार और राजस्व लेखपाल मोहम्मद अरशद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं राजस्व निरीक्षक कुंभकरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला स्तर पर आख्या भेजी गई है। NOC निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू भूमि श्रेणी-1(ख) में दर्ज होने और जिला शासकीय अधिवक्ता (राजस्व) बिजनौर के 23 फरवरी 2026 के पत्र के आधार पर अवैध रूप से जारी NOC को निरस्त करने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी गई है। इस कार्रवाई को राजस्व विभाग में पारदर्शिता बनाए रखने और लापरवाही पर सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों के खिलाफ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में सपा का ‘रात्रि विश्राम’ अभियान तेज:गांव-गांव पहुंच रहे जिपं अध्यक्ष अभिषेक यादव; 2027 की तैयारी के संकेत
    Next Article
    सहारनपुर में सुनार हत्याकांड के आरोपी को उम्रकैद:5 साल पहले चाकू से गर्दन काटकर की थी हत्या, लोगों ने मौके से पकड़ा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment