Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में सपा का ‘रात्रि विश्राम’ अभियान तेज:गांव-गांव पहुंच रहे जिपं अध्यक्ष अभिषेक यादव; 2027 की तैयारी के संकेत

    3 hours ago

    1

    0

    इटावा में गांवों में चल रहा ‘रात्रि विश्राम’ कार्यक्रम अब सियासी रंग लेने लगा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चचेरे भाई और जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव उर्फ अंशुल लगातार गांवों में पहुंचकर जनसंपर्क कर रहे हैं। चकरनगर से शुरू हुआ यह अभियान अब बसरेहर ब्लॉक के किल्ली गांव तक पहुंच गया है, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी देखने को मिली। रात्रि विश्राम कार्यक्रम की शुरुआत चकरनगर क्षेत्र से की गई थी। इसके बाद बुधवार रात अभिषेक यादव किल्ली गांव पहुंचे। यहां सैकड़ों ग्रामीणों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया और अपनी समस्याएं खुलकर रखीं। गांवों में बढ़ती भागीदारी से साफ है कि यह अभियान तेजी से विस्तार ले रहा है। संघ-भाजपा की तर्ज पर सियासी रणनीति भाजपा और संघ के गांवों में रात्रि प्रवास अभियानों को देखते हुए समाजवादी पार्टी भी अब उसी रणनीति पर काम करती नजर आ रही है। माना जा रहा है कि इस पहल के जरिए पार्टी पंचायत चुनाव और 2027 विधानसभा चुनाव के लिए जमीनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। गांव में बैठकर चुनावी चर्चा और समस्याओं पर फोकस अभिषेक यादव ने बताया कि शाम के समय गांवों में परिवारों के बीच बैठकर चुनाव और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में जनता परेशान रही है, इसलिए उनकी समस्याओं को समझकर समाधान निकालना जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाना उनका लक्ष्य है। एलपीजी किल्लत पर सरकार को घेरा एलपीजी गैस की कमी को लेकर अभिषेक यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कम संख्या में गैस के जहाज आने को उपलब्धि बताया जा रहा है, जबकि पहले रोजाना 25-30 जहाज आते थे। गैस की कमी से आम लोगों के काम प्रभावित हो रहे हैं, लेकिन सरकार इसे मानने को तैयार नहीं है। गेहूं कटाई को देखते हुए बनेगी आगे की रणनीति रात्रि विश्राम कार्यक्रम को लेकर उन्होंने कहा कि जिले भर में इसे आगे बढ़ाया जाएगा। हालांकि गेहूं कटाई का समय नजदीक होने के कारण गांवों की सुविधा को ध्यान में रखकर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग जुड़ सकें। अभियान को और तेज करने की तैयारी सपा के इस अभियान को लेकर संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले समय में इसे और तेज किया जाएगा। बढ़ती भागीदारी से साफ है कि पार्टी गांवों में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए लगातार सक्रिय है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सौतेली बेटी से दुष्कर्म का आरोपी पिता गिरफ्तार:बाराबंकी में तीन महीने से फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा
    Next Article
    बिजनौर में पेट्रोल पंप NOC में गड़बड़ी:खसरा भूमि की गलत आख्या पर दो लेखपाल निलंबित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment