Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में सड़क पर पेड़ गिरने से बाइकसवार की मौत:अन्य दो घायल, राहगीरों ने तत्काल एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

    5 hours ago

    1

    0

    बिजनौर में मंगलवार को नगीना-बूंदकी रोड पर आम का एक पेड़ गिरने से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा घायल हो गया। यह घटना नगीना से नजीबाबाद की ओर आ रहे मोटरसाइकिल सवारों के साथ नहर पार के पास हुई। मोटरसाइकिल सवार जैसे ही नहर पार पहुंचा, एक पुराना और विशाल आम का पेड़ अचानक उन पर गिर गया। पेड़ सीधे मोटरसाइकिल सवार के सिर पर गिरा, जिससे वह तुरंत नीचे गिर गया। उसके साथ बैठा बच्चा भी घायल हो गया। राहगीरों ने तत्काल घायलों को पेड़ के नीचे से निकाला और एंबुलेंस को सूचित किया। गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान झालू निवासी अनस खान (लगभग 20 वर्ष) के रूप में हुई है। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। दूसरा घायल बच्चा खड़ियापुर निवासी शिवा (लगभग 10-12 वर्ष) है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह पेड़ काफी पुराना और सूखा हुआ था। उन्होंने कई बार वन विभाग से इसे काटने का अनुरोध किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। घटना के बाद आदर्श नगर पुलिस चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। पेड़ गिरने से सड़क पर दोनों ओर जाम लग गया और एक खोखे को भी नुकसान पहुंचा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में नाबालिग का रेपिस्ट गिरफ्तार:अपहरण कर दुष्कर्म किया था, पुलिस की जांच में गाजीपुर के रहने वाले आरोपी का नाम आया
    Next Article
    आजमगढ़ में 12 को उम्रकैद की सजा:1999 में कुएं में सिरकटी लाश मिली थी, उसके बाद शिया-सुन्नी दंगा हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment