Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में SSB जवान के पिता की गोली मारकर हत्या:सीने और पेट में मारी दो गोलियां, ट्रैक्टर की सीट पर मिला खून से लथपथ शव

    2 hours ago

    1

    0

    बिजनौर में एसएसबी जवान के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। बुधवार रात 10 बजे उनका ट्रैक्टर पर खून से लथपथ शव पड़ा मिला। हमलावरों ने 3 गोली मरी। एक गोली पेट में और एक सीने में लगी। एक गोली जमीन पर पड़ी थी। बेटा लखनऊ में एसएसबी में पोस्टेड है। घटना की सूचना पर पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी के अनुसार बुधवार शाम ट्रैक्टर लेकर खेतों में जुताई करने गए थे। देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। गांव से करीब ढाई किलोमीटर दूर ट्रैक्टर की सीट पर उनका शव मिला। घटना चांदपुर थाना क्षेत्र की है। देखें 2 तस्वीरें… अब जानें पूरा मामला… जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर केलनपुर गांव निवासी विजयपाल सिंह मां (50) पत्नी गीता (42) और दो बेटों के साथ रहते थे। 3 महीने पहले छोटे बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वहीं बड़ा बेटा मोहित (25) लखनऊ में एसएसबी में पर तैनात हैं। विजयपाल सिंह के पास करीब 45 बीघा जमीन थी। बुधवार शाम करीब 4 बजे वह ट्रैक्टर लेकर खेतों की जुताई करने निकले थे। शाम 7 बजे तक घर नहीं लौटे तो पत्नी ने फोन किया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। पत्नी बार-बार फोन करती रहीं, मगर कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद गीता ने रिश्तेदारों को सूचना दी। परिजनों और रिश्तेदारों ने पहले गांव में तलाश की। रात करीब 11 बजे तक उनका पता नहीं चला तो खेतों की ओर भी खोजबीन की गई। देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच ग्रामीण केलनपुर से रामपुर नजराना जाने वाले रास्ते पर पहुंचे। गांव और घर से करीब ढाई किलोमीटर दूर तथा खेतों से लगभग 500 मीटर पहले सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा मिला। पास जाकर देखा तो विजयपाल सिंह ट्रैक्टर की सीट पर मृत पड़े थे। उनके शरीर पर गोली लगने के दो निशान थे। ट्रैक्टर के पास एक गोली भी पड़ी मिली। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। किसान की हत्या की खबर फैलते ही इलाके में हलचल मच गई। पत्नी बोलीं- पुलिस से इंसाफ चाहिए मृतक की पत्नी गीता ने बताया कि उनके पति शाम को खेतों की जुताई करने गए थे। शाम 7 बजे फोन किया तो उन्होंने कॉल नहीं उठाई। इसके बाद कई बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। फिर रिश्तेदारों को फोन कर उन्हें तलाशने के लिए कहा। बाद में पता चला कि वह जंगल के रास्ते पर मृत मिले हैं और उन्हें गोली लगी है। गीता ने पुलिस से न्याय की मांग की। वहीं, मृतक की मां ने बेटे की हत्या पर दुख जताते हुए आरोपियों को पकड़ने की मांग की। बेटे के आने के बाद दी जाएगी लिखित शिकायत गांव के प्रधान चौधरी संजीव ने बताया कि विजयपाल रात में घर नहीं लौटे तो ग्रामीणों ने तलाश की। देर रात उनका शव ट्रैक्टर की सीट पर मिला। इसके बाद पुलिस चौकी पर सूचना दी गई। मृतक का एक बेटा एसएसबी में जवान है और लखनऊ में तैनात है। उसके पहुंचने के बाद पुलिस को लिखित शिकायत दी जाएगी। मृतक के एक अन्य बेटे की करीब तीन महीने पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। चांदपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर पंवार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि किसान को दो गोलियां लगी हैं। सुबह करीब 5 बजे पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चला है और लिखित तहरीर भी नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ------------------------------ यह खबर भी पढ़ें… मॉडल श्रद्धा दुबे को लेकर STF लखनऊ रवाना:नागपुर कोर्ट से 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मिली; मददगार आमिर भी गिरफ्तार यूपी STF को नागपुर जिला कोर्ट से श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश की 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मिल गई है। STF बुधवार शाम को कार से तीनों आरोपियों को लेकर नागपुर से लखनऊ के लिए रवाना हो गई है। पहले श्रद्धा दुबे को फ्लाइट से लाने की तैयारी थी, लेकिन लखनऊ के लिए सीधे फ्लाइट नहीं थी। इसलिए प्लान में बदलाव किया गया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर होकर चलेगी चंडीगढ़-बरौनी स्पेशल ट्रेन:छठ-दिवाली पर यात्रियों को राहत मिलेगी ; AC के 14 कोच समेत होंगे 16 डिब्बे
    Next Article
    टाइगर श्रॉफ फायरिंग-10 गिरफ्तार आरोपियों में से 7 हरियाणा के:2 शूटर, 4 ने हथियार सप्लाई किए; तीन आरोपियों ने रेकी की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment