Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर होकर चलेगी चंडीगढ़-बरौनी स्पेशल ट्रेन:छठ-दिवाली पर यात्रियों को राहत मिलेगी ; AC के 14 कोच समेत होंगे 16 डिब्बे

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के यात्रियों को त्योहारों में फेस्टिवल ट्रेन की सुविधा मिलेगी। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चंडीगढ़-बरौनी-चंडीगढ़ के बीच गोरखपुर के रास्ते वीकली आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन चंडीगढ़ से 23 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार और बरौनी से 25 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन छह-छह फेरे लगाएगी। चंडीगढ़ से रात 11:45 बजे होगी रवाना ट्रेन नंबर 04536 चंडीगढ़-बरौनी त्योहार स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को चंडीगढ़ से रात 11:45 बजे रवाना होगी। दूसरे दिन गोरखपुर शाम 5 बजे पहुंचेगी और 5:05 बजे रवाना होगी। इसके बाद देवरिया सदर, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर और शाहपुर पटोरी होते हुए तीसरे दिन रात 12:30 बजे बरौनी पहुंचेगी। रास्ते में ट्रेन अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर और गोंडा स्टेशनों पर भी रुकेगी। बरौनी से सुबह 10:20 बजे पहुंचेगी गोरखपुर वापसी में ट्रेन नंबर 04535 बरौनी-चंडीगढ़ त्योहार स्पेशल प्रत्येक रविवार को बरौनी से रात 2:35 बजे रवाना होगी। यह सुबह 10:20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी और 10:25 बजे रवाना होगी। इसके बाद गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुनानगर जगाधरी और अंबाला कैंट होते हुए अगले दिन सुबह 3:35 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। 16 कोच की होगी ट्रेन रेलवे के अनुसार, इस विशेष ट्रेन में कुल 16 कोच लगाए जाएंगे। इनमें एसी थर्ड के 11, एसी सेकंड के 3 और जनरेटर सह लगेज यान के 2 कोच शामिल होंगे। ट्रेन के संचालन से त्योहार के दौरान चंडीगढ़, गोरखपुर और बरौनी के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में एमएलसी चुनाव कल, 16,163 मतदाता डालेंगे वोट:6 केंद्रों पर मतदान, 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात; डीएम ने तैयारियों का जायजा लिया
    Next Article
    बिजनौर में SSB जवान के पिता की गोली मारकर हत्या:सीने और पेट में मारी दो गोलियां, ट्रैक्टर की सीट पर मिला खून से लथपथ शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment