Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में देर रात आंधी और बारिश:होर्डिंग-पेड़ गिरे, आम की फसल को नुकसान

    21 hours ago

    1

    0

    बिजनौर जिले में गुरुवार देर रात मौसम अचानक बदल गया। तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और बिजली कड़कने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, लेकिन कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। आंधी और बारिश के कारण कई जगह पेड़ और होर्डिंग बोर्ड गिर गए। तेज हवा से आम की फसल को भी काफी नुकसान पहुंचा है। इस बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। गुरुवार रात करीब 10 बजे आसमान में घने काले बादल छा गए और ठंडी हवाएं चलने लगीं। इसके लगभग आधे घंटे बाद बिजली कड़कने के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हुई, जो करीब आधे घंटे तक जारी रही। 3 तस्वीरों में देखिए आंधी से नुकसान… दरअसल, मई की शुरुआत से ही बिजनौर जिले में भीषण गर्मी पड़ रही थी। पिछले करीब एक हफ्ते से पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ था, जिससे दोपहर में सड़कें सुनसान रहती थीं। आंधी और बारिश से कई जगह पेड़, बिजली के खंभों और तारों को नुकसान पहुंचा। रात 10 बजे गुल हुई बिजली शहर के अधिकांश हिस्सों में सुबह तक बहाल नहीं हो पाई, जिससे लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। हालांकि, शुक्रवार सुबह एक बार फिर आसमान साफ हो गया और तेज धूप निकलने लगी, जिससे गर्मी का प्रकोप फिर बढ़ने लगा। कृषि अनुसंधान केंद्र नगीना में पिछले दो दिनों का मौसम डेटा दर्ज किया गया
    Click here to Read more
    Prev Article
    बासपार बैजौली की छावनी-बेलहिया टोला सड़क जर्जर:आवागमन में परेशानी, ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत की मांग की
    Next Article
    बिलसंडा में व्यापारी की दिनदहाड़े हत्या:व्यापारियों व परिजनों ने किया प्रदर्शन, 24 घंटे में गिरफ्तारी की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment