Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिलसंडा में व्यापारी की दिनदहाड़े हत्या:व्यापारियों व परिजनों ने किया प्रदर्शन, 24 घंटे में गिरफ्तारी की चेतावनी

    21 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के बिलसंडा में एक व्यापारी की दिनदहाड़े हत्या के बाद जिले के व्यापारी समाज में गहरा रोष है। इस घटना के विरोध में आज बिलसंडा में व्यापारियों ने नगर अध्यक्ष अरविंद अवस्थी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने प्रशासन को 24 घंटे के भीतर अपराधियों को गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम दिया है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष एम. ए. जिलानी ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि दिनदहाड़े ऐसी वारदात कानून व्यवस्था पर सवाल उठाती है। उन्होंने कहा कि व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। व्यापार मंडल ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए शासन-प्रशासन से तीन प्रमुख मांगें रखी हैं। इन मांगों में हत्या के दोषियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई करना, पीड़ित परिवार को तत्काल पुलिस सुरक्षा और उचित आर्थिक सहायता प्रदान करना, तथा बाजारों में पुलिस गश्त बढ़ाने के साथ व्यापारियों की सुरक्षा के लिए स्थायी कदम उठाना शामिल है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बिलसंडा कस्बे में मृतक के परिवार के सदस्यों और व्यापारियों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। उन्होंने जल्द गिरफ्तारी की मांग दोहराई। जानकारी के अनुसार, हत्या की वारदात बिलसंडा थाने से महज 1 किलोमीटर दूर हुई। थाने से इतनी कम दूरी पर हुई यह घटना पुलिस की लापरवाही और अपराधियों के बेखौफ होने को उजागर करती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में देर रात आंधी और बारिश:होर्डिंग-पेड़ गिरे, आम की फसल को नुकसान
    Next Article
    सहारनपुर के युवक का असम के उग्रवादी संगठन से कनेक्शन:असम क्राइम ब्रांच ने उन्नाव से अरेस्ट किया, उल्फा-आई को फंडिंग का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment