Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर पहुंचे कमिश्नर आनंजय कुमार:ग्राम चौपाल में पहुंचे, कलेक्ट्रेट में व्यवस्थाएं देखी, अफसरों के साथ की बैठक

    2 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर आनंजय कुमार ने बिजनौर का दौरा किया। उन्होंने मुबारकपुर तालन गांव में 'ग्राम चौपाल' के माध्यम से विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने समग्र विद्यालय स्थित पंचायत भवन का भी निरीक्षण किया। वहां मौजूद अभिलेखों की जानकारी लेने पर अधिकतर रजिस्टर खाली मिले और अन्य रजिस्टर मानकों के अनुरूप पूरे नहीं पाए गए। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने जन्म-मृत्यु पंजिका, उपस्थिति पंजिका, टीकाकरण कार्यक्रम और चल-अचल संपत्ति रजिस्टर सहित सभी पंजिकाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप अद्यतन सूचनाओं के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी। इसके बाद, कमिश्नर ने एस्ट्रोलॉजी लैब का निरीक्षण किया और बच्चों से प्रश्न पूछे। जिनके ज्यादातर जवाब संतोषजनक पाए गए। लाइब्रेरी के निरीक्षण के दौरान वहां पुरानी और नई किताबें सुव्यवस्थित रूप से अलमारी में रखी मिलीं। आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण में उन्होंने छोटे बच्चों से बातचीत की। आंगनवाड़ी केंद्र आधुनिक सुविधाओं से लैस पाया गया, जहां बड़ी एलईडी और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के माध्यम से बच्चों को अक्षर ज्ञान और अन्य जानकारी दी जा रही थी, जिसकी आयुक्त ने प्रशंसा की। उन्होंने विद्यालय परिसर में कृषि, समाज कल्याण, एनआरएलएम सहित अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 70 वर्ष से अधिक आयु वाले प्रत्येक व्यक्ति और अंत्योदय कार्ड धारकों के शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाना सुनिश्चित करें। साथ ही, गांव में विधवा, दिव्यांग और निराश्रित पेंशन के पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान जिलाधिकारी जसजीत कौर, मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वान्या सिंह, अपर आयुक्त एवं डिप्टी कमिश्नर गजेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख चौधरी विजेंद्र सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुणाल रस्तोगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र सिंह, उप कृषि निदेशक डॉ. घनश्याम सिंह और उपयुक्त मनरेगा सहित अन्य विभागीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इस मौके पर ग्राम वासियों की शिकायत के दृष्टिगत गांव से वापसी पर उन्होंने पानी-कीचड़ से भरी हुई सड़क का निरीक्षण किया और उपस्थित अधिकारियों को तत्काल सड़क का नाम निर्माण करने के निर्देश दिए ग्राम वासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा उठाए गई सभी समस्याओं संबंध में उनके द्वारा सभी समस्याओं को नोट किया गया है और सभी उनका निराकरण पूर्ण गुणवत्ता के आधार पर शीघ्रता के साथ सुनिश्चित कराया जाएगा। दोपहर बाद वह कलेक्ट पहुंचे जहां पर उन्होंने कलेक्ट्रेट में परिसर में बारीकी से निरीक्षण किया इसके बाद शाम को 5:00 बजे कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में समीक्षा बैठक में शामिल हुए समीक्षा बैठक के दौरान निर्देशित किया कि रेस्टोरेशन वादों का निस्तारण पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रत्येक प्रकरण में दोनों पक्षों को समुचित अवसर प्रदान करते हुए उनकी बात ध्यानपूर्वक सुनी जाए, तत्पश्चात तथ्यों एवं अभिलेखों के आधार पर निर्णय लिया जाए। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित रेस्टोरेशन वादों की नियमित समीक्षा कर उनका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि न्यायिक कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही या विलंब स्वीकार्य नहीं होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व विधायक के बेटे की जमानत में फर्जीवाड़ा:कोतवाली प्रभारी के फर्जी हस्ताक्षर और मोहर का इस्तेमाल, सीओ ने कराई एफआईआर
    Next Article
    संभल में बिना रेडियोलॉजिस्ट 37 अल्ट्रासाउंड पकड़े गए:सिटी मजिस्ट्रेट ने निदान सेंटर सील किया, मरीजों से पूछताछ कर बयान दर्ज किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment