Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व विधायक के बेटे की जमानत में फर्जीवाड़ा:कोतवाली प्रभारी के फर्जी हस्ताक्षर और मोहर का इस्तेमाल, सीओ ने कराई एफआईआर

    2 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में पूर्व विधायक शाहनवाज राना के बेटे अब्दुल आहाद राना की जमानत में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। खालापार कोतवाली के प्रभारी और चौकी इंचार्ज के फर्जी हस्ताक्षर व मोहर का इस्तेमाल कर नकली दस्तावेजों से जमानत कराई गई। इसके आधार पर आहाद राना को जेल से रिहा कर दिया गया। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापति ने सीओ सिटी सिद्धार्थ मिश्रा से मामले की जांच कराई। जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में सोमवार रात सिविल लाइन थाने में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल, राना स्टील पर जीएसटी टीम पर हमले के मामले में पूर्व विधायक शाहनवाज राना को जेल जाना पड़ा था। उन्हें कई अन्य मुकदमों का भी सामना करना पड़ा है। जब पूर्व विधायक राना जमानत पर बाहर आए, तो उनके बेटे अब्दुल आहाद राना पर जेल में पिता को मोबाइल पहुंचाने का आरोप लगा। पुलिस ने आहाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आहाद राना की जमानत मंजूर होने के बाद, दो जमानतियों के दस्तावेज 11 नवंबर 2025 को खालापार कोतवाली भेजे गए थे। हालांकि, पुलिस द्वारा जमानत तस्दीक नहीं की गई, लेकिन 12 नवंबर को आहाद राना को रिहा कर दिया गया। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापति ने उच्चाधिकारियों पूरा मामला बताया। इसके बाद सीओ से जांच कराई गई। सीओ सिटी सिद्धार्थ मिश्रा की जांच में सामने आया कि कुछ लोगों ने असली जमानतियों के नकली दस्तावेजों का उपयोग कर जमानत तस्दीक कराई। डॉक्यूमेंट में खालापार कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह चौहान और चौकी प्रभारी की फर्जी मोहर और जाली हस्ताक्षर का इस्तेमाल किया गया। जमानत तस्दीक दस्तावेज पर चौकी प्रभारी का नाम भी गलत दर्ज था। तथ्यों के आधार पर सीओ सिटी सिद्धार्थ मिश्रा ने सिविल लाइन थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ जमानत तस्दीक में फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज करा दिया। एसपी सिटी प्रजापति ने बताया फर्जी दस्तावेजों से जमानत तस्दीक कराकर न्यायालय को गुमराह करने का काम किया गया। यह शिकायत सामने आई तो सीओ सिटी से पूरे मामले की जांच कराई गई। जांच में आने वाले तथ्यों के आधार पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। विवेचना में जिसके खिलाफ साक्ष्य मिलेंगे, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति को मार डाला:दुपट्‌टे से गला घोंटा, घरवालों से बोली- हार्टअटैक से मौत हुई; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पकड़ी गई
    Next Article
    बिजनौर पहुंचे कमिश्नर आनंजय कुमार:ग्राम चौपाल में पहुंचे, कलेक्ट्रेट में व्यवस्थाएं देखी, अफसरों के साथ की बैठक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment