Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    "बीजेपी को फायदा पहुंचा रहे इमरान मसूद":सपा ज्वाइन करने के बाद दामाद शयान मसूद बोले-भाजपा को हराने के लिए अखिलेश के अलावा कोई रास्ता नहीं

    3 hours ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के दामाद और पूर्व राज्य मंत्री शयान मसूद ने यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए अखिलेश यादव के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। उनका लक्ष्य अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है और इसी उद्देश्य के साथ वह सपा में आए हैं। वह इमरान मसूद साहब की विचारधारा से इत्तेफाक नहीं रखते। अखिलेश जी बीजेपी को हराएंगे, और आप (इमरान मसूद) अगर अखिलेश जी पर ही अटैक कर रहे हैं तो इसका मतलब तो यह है कि आप सीधे-सीधे बीजेपी को फायदा पहुंचाना चाहते हैं। मेरे और उनके वैचारिक मतभेद हैं, और इसीलिए उनको छोड़कर अखिलेश जी का हाथ थामने का काम किया है।" ये बातें शयान मसूद ने नोएडा में अपने आवास पर एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में कही। शायान के सपा जॉइन करने की 2 तस्वीरें देश में इस समय विचारधाराओं की लड़ाई चल रही है इमरान मसूद के कांग्रेस में होने और खुद के सपा में शामिल होने पर शयान मसूद ने कहा कि अगर कोई अखिलेश यादव पर हमला करता है तो इससे BJP को फायदा पहुंचता है। देश में इस समय विचारधाराओं की लड़ाई चल रही है। सपा और PDA इस बार पूरे प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन करेंगी। इस बार पूरे प्रदेश में सपा और PDA की सरकार बनने जा रही है। 2027 में सपा मेजॉरिटी मार्क छुएगी शयान मसूद ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी बहुमत का आंकड़ा पार करेगी। लोकसभा चुनाव 2024 में सपा ने जिस तरह प्रदर्शन किया था, विधानसभा चुनाव में भी वैसा ही प्रदर्शन दोहराया जाएगा। BJP पिछले 10 साल की सरकार केवल प्रचार और झूठ के सहारे चली है। अब सच सामने आने का समय आ रहा है और इसके बाद BJP को बड़ा नुकसान होगा। अपने चुनाव लड़ने की संभावनाओं पर शयान मसूद ने कहा कि उनकी प्राथमिकता अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। चुनाव लड़ना है या नहीं, यह पार्टी तय करेगी। वह पार्टी के फैसले के अनुसार काम करेंगे। गुरुवार को शायान मसूद अपने पिता शाजान मसूद के साथ सीधे लखनऊ पहुंचे थे। लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी मौजूद रहे। अखिलेश ने शायान मसूद को पार्टी का लाल-हरा पटका पहनाया। उन्हें सपा की सदस्यता दिलाई। इमरान ने कहा था- परिवार से कोई चुनाव नहीं लड़ेगा शायान के पार्टी बदलने के पीछे उनके ससुर इमरान मसूद के एक बयान को माना जा रहा है। दरअसल, कुछ समय पहले इमरान मसूद ने कहा था कि 2027 के विधानसभा चुनाव में उनके परिवार का कोई सदस्य चुनाव नहीं लड़ेगा। लोकसभा चुनाव में मेहनत करने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में मौका मिलना चाहिए। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में कहा जाने लगा था कि इमरान मसूद के परिवार की नई पीढ़ी की चुनावी राजनीति में एंट्री नहीं होगी। हालांकि, दामाद और ससुर के बीच किसी विवाद या मतभेद की बात सामने नहीं आई है। बेहट सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे शायान राजनीतिक गलियारे में लंबे समय से चर्चा थी कि शायान मसूद 2027 में बेहट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान भी वह इमरान मसूद के समर्थन में सक्रिय रहे थे। चुनाव के बाद सहारनपुर में लोगों की समस्याएं सुनने और अधिकारियों से संपर्क करने में भी उनकी सक्रियता नजर आई थी। इमरान मसूद के अंबाला रोड स्थित कार्यालय में भी शायान की मौजूदगी चर्चा में रही थी। जुलाई से ही सपा में जाने को तैयार थे शायान शायान मसूद के सपा नेतृत्व के संपर्क में होने की चर्चा जुलाई महीने से चल रही थी। दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक प्रदर्शन के दौरान उनकी अखिलेश यादव से मुलाकात भी हुई थी। इसके बाद उनके जल्द सपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई थीं। जानिए कौन हैं शायान मसूद… शायान मसूद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शॉटगन शूटिंग में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 2009 से 2013 तक भारतीय राष्ट्रीय शॉटगन शूटिंग टीम के सदस्य रहे। इसी दौरान कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक हासिल किए। उनकी खेल उपलब्धियों में 2012 एशियन शॉटगन चैंपियनशिप, दोहा में जीता स्वर्ण पदक प्रमुख है। वह तीन बार जूनियर गोल्ड मेडलिस्ट भी रहे हैं। खेल के बाद साल- 2014 से उन्होंने राजनीति में कदम रखा। शायान मसूद को 2016-17 में उत्तर प्रदेश की सपा सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा मिला था। सपा को मिलेगा फायदा 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सपा पश्चिमी यूपी में अपना आधार मजबूत करने में जुटी है। ऐसे में शायान की एंट्री से पार्टी को सहारनपुर में एक युवा चेहरा मिला है। जिसकी पहचान काजी परिवार और इमरान मसूद के परिवार से जुड़ी है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि सपा शायान को संगठन में क्या जिम्मेदारी देती है? क्या उन्हें बेहट विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय किया जाएगा? वहीं, कांग्रेस के लिए भी यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि शायान के सपा में जाने का सहारनपुर की स्थानीय राजनीति पर कितना असर पड़ता है? ये खबर भी पढ़िए- प्रयागराज में बारिश में गृहस्थी बर्बाद; लोग बोले- 3 दिन से चूल्हा नहीं जला, लाई-चना खा रहे प्रयागराज में रविवार रात 1 बजे से शुरू हुई बारिश तीसरे दिन भी जारी रही। तीन दिनों में कुल 209 मिमी बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश से हजारों घरों में पानी भर गया है। मुंडेरा की मीना जायसवाल ने बताया कि घर में खाना बनाने की जगह नहीं बची है। लाई-चना मंगाकर खाना पड़ रहा है। पढ़ें पूरी खब
    Click here to Read more
    Prev Article
    नदवा के इस्लामिक स्कॉलर की हत्या का खुलासा, 4 गिरफ्तार:लखनऊ में 2 लाख की सुपारी, रेकी के लिए खरीदी चोरी की बाइक
    Next Article
    मार्तण्ड प्रकाश सिंह बलरामपुर के एसपी बने:हरदोई के एएसपी पश्चिमी को पदोन्नति, श्लोक गौतम संभालेंगे दायित्व

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment