Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बीजेपी MLA अभिजीत सांगा बोले:लाल टोपी लगाकर कर निकलते हैं, दूसरी जगह पहुंचते ही जाली वाली पहन लेते, सपा सास-बहू के झगड़े में भी वोट तलाशती है

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर की बिठूर विधानसभा सीट से विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोला। एक सड़क लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मंच से कहा कि सपा के लोगों को मौका मिलता है अगर कहीं सास-बहू का भी झगड़ा हो रहा हो तो वहां भी जाकर वोट की तलाश में जुट जाते हैं। बिठूर विधानसभा से सपा के पूर्व विधायक पर बोले कि वो भी ऐसा ही करते हैं। जब मन होता है तो लाल टोपी लगा लेते हैं, फिर दूसरी जगह पहुंचकर मौका मिलता है तो जाली वाली टोपी पहन लेते हैं। अब पढ़िए मंच से अभिजीत सिंह सांगा क्या बोले बिठूर विधानसभा के अंतर्गत बकौली गांव में शनिवार शाम को बीजेपी के विधायक अभिजीत सिंह सांगा एक सड़क के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने मंच से कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग ऐसे हैं कि कहीं सास-बहुरिया का भी झगड़ा हो गया हो तो वो वहां पहुंच जाते हैं। देखते हैं कि बहू के पास वोट ज्यादा है या सास के पास ज्यादा है। जिसके पास वोट ज्यादा होते हैं, उसके साथ खड़े हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि एक गांव में कुछ दिन पहले कुशवाहा समाज और ब्राह्मण समाज के लोगों में आपसी विवाद हुआ। वहां के संभ्रांत लोगों ने वहीं समझौते की बात कर ली, लगभग समझौता होने जा रहा था। लेकिन यहां से सपा के पूर्व विधायक हैं, कभी वो लाल टोपी लगा लेते हैं। वो रमईपुर पहुंचते हैं तो जालीदार टोपी लगा लेते हैं। मझावन पहुंचते हैं तो फिर जालीदार टोपी लगा लेते हैं। लेकिन वो फिर लाल टोपी लगाकर उस गांव पहुंचे और वहीं दोनों समाज के लोगों में झगड़ा करा दिया। उन्होंने कहा कि कोई चाहे जितना समाज को बांटने का काम करे, भड़काना आसान काम है, लेकिन हमारी जिम्मेदारी सबका साथ और सबका विकास की है। हम अपने एक-एक सनातनी को बनाने निकले हैं। पहलगाम के हमले को याद रखना जब वहां पर्यटकों को आतंकवादियों ने गोली मारी थी तो ये नहीं पूछा था कि तुम किस जाति के हो, बल्कि ये कहकर बेगुनाहों को गोली मारी थी कि तुम हिंदू हो या मुसलमान। हिन्दू हो तो आतंकियों ने सीना छलनी कर दिया। हम सबको एक होकर रहना है। हिंदू हो या मुसलमान, भाइयों को देश को एक रखना है। हमारे वो मुसलमान भाई जो अब्दुल कलीम को मानते हैं, वो भाई जो अब्दुल हलीम को मानते हैं, वो मुसलमान भाई जो सोफिया कुरैशी के झंडे को सलाम करते हैं, हम ऐसे मुसलमान भाइयों को सलाम करने का काम करते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में पुरानी रंजिश में मां-बेटी से मारपीट:4 नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज, जांच जारी
    Next Article
    बाथरूम में PWD हेल्पर की न्यूड लाश मिली:झासी में पत्नी और बच्चे गांव गए थे, 2 दिन से घर से नहीं निकले थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment