Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशिक्षण महाभियान का शुभारंभ किया:बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने के लिए कार्यशाला की, बोले- संगठन ही शक्ति

    9 hours ago

    1

    0

    महराजगंज में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया। यह कार्यशाला पंचायत और विधानसभा चुनावों से पहले संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के उद्देश्य से भाजपा कार्यालय सभागार में हुई। उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर तथा वंदे मातरम् गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा का संगठन ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने पार्टी की विचारधारा का मूल मंत्र अंत्योदय बताया, जिसका अर्थ है समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर पर सक्रिय रहें, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं और जनता से निरंतर संवाद बनाए रखें। चौधरी ने कहा- जो सीखता है वही आगे बढ़ता है, जिस दिन सीखना बंद होगा उसी दिन विकास भी रुक जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशिक्षण महाभियान को संगठन सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे भाजपा बूथ स्तर तक और अधिक संगठित, सक्रिय और प्रभावी बनेगी। यह अभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त, अनुशासित और सेवा भाव से ओत-प्रोत बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रशिक्षण के जरिए बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, सरकार की नीतियों और जनसेवा के मूल मंत्र से जोड़ा जा रहा है, जो संगठन के विस्तार और अंत्योदय के लक्ष्य की प्राप्ति में मील का पत्थर सिद्ध होगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केवल चुनाव के समय ही नहीं, बल्कि पूरे वर्ष जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान में सहयोग करते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि बूथ सशक्त होगा तो संगठन स्वतः मजबूत होगा। राय ने बताया कि प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और संगठनात्मक कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। उन्होंने अनुशासन और समर्पण को भाजपा की पहचान बताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में बस-कार भिड़ंत, कोर्ट कर्मी समेत दो घायल:बस ने कार में टक्कर मारकर चालक फरार
    Next Article
    वाराणसी में गिरा मकान का छज्जा, एक की मौत:सिद्धगिरी बाग इलाके में हुआ हादसा, एक घायल को ट्रामा सेंटर भेजा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment