Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुजुर्ग की हत्या के बाद पुलिस कार्रवाई पर सवाल:परिजनों ने एसपी से की शिकायत, आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं

    18 hours ago

    2

    0

    देवरिया के बरहज थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर हुए संघर्ष में एक वृद्ध की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। बुधवार को मृतक के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) से मुलाकात कर बरहज थाने की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, करौंदी गांव निवासी बाबू लाल यादव और मरजाद यादव के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बीते शुक्रवार को विवादित जमीन के पास मिट्टी रखने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। लाठी-डंडों से हुई मारपीट में मरजाद यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बेटे जयराम यादव ने एसपी से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि उनके पिता की पीट-पीटकर हत्या की गई है, लेकिन मामले में नामजद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है। जयराम यादव का आरोप है कि कुछ आरोपियों को हिरासत में लेने के बावजूद छोड़ दिया गया, जबकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार है और गांव में खुलेआम घूम रहा है। परिजनों ने यह भी कहा कि उन पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है और उन्हें जान का खतरा है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच, शेष आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी के 76वें जिलाधिकारी गौरांग राठी ने संभाला पदभार:बोले-आने से पहले जिले की समस्याओं के बारे में पढ़कर आया हूं, सभी विभागों से समन्वय बनाकर करेंगे काम
    Next Article
    बाराबंकी में ट्रक की टक्कर से महिला की मौत:बाइक से पति के साथ ड्यूटी पर जा रही थीं, डेंटल कॉलेज में करती थी नौकरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment