Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुजुर्ग की कहानी सुन एसडीएम ने एक घंटे में खतौनी:रामगणेश ने दो बीघा जमीन पर खेती-मजदूरी कर तीनों बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाई

    16 hours ago

    1

    0

    घाटमपुर तहसील में गुरुवार दोपहर एक बुजुर्ग अपनी खतौनी में नाम दुरुस्त कराने पहुंचे थे। एसडीएम अबिचल प्रताप सिंह ने उनकी संघर्ष और सफलता की कहानी सुनी। बुजुर्ग रामगणेश ने सिर्फ दो बीघा जमीन पर खेती और मजदूरी करके अपने तीनों बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाई थी। एसडीएम उनकी कहानी से प्रभावित हुए और उन्होंने रामगणेश को सम्मानित किया। साथ ही, एक घंटे के भीतर उनकी खतौनी में नाम दुरुस्त करने का आदेश भी दे दिया। ग्राम निहुरा के रहने वाले रामगणेश अपनी खतौनी में एक छोटा सा बदलाव कराने के लिए एसडीएम कार्यालय आए थे। उनके आवेदन में मोबाइल नंबर नहीं लिखा था। एसडीएम ने उनसे नंबर लिखने को कहा, ताकि काम होने पर फोन पर जानकारी दी जा सके। रामगणेश ने बताया कि उनके पास पेन नहीं है। इस पर एसडीएम ने उन्हें अपनी जगह दूसरी पेन दी। इस पर रामगणेश मुस्कुराते हुए बोले कि उनके बेटे भी साहब की तरह कलम रखते हैं और वह खुद भी पुराने समय के ग्रेजुएट हैं। यह बात एसडीएम को अच्छी लगी। उन्होंने रामगणेश से उनके बारे में पूछा। तब पता चला कि ग्रेजुएट होने के बाद भी उन्हें उस समय नौकरी नहीं मिल पाई थी। उनके पास केवल दो बीघा जमीन थी। उसी पर खेती और मजदूरी करके उन्होंने अपने बच्चों को पढ़ाया। रामगणेश ने बताया कि उनके बेटे अनुराग ने एमएससी एग्रीकल्चर और दूसरे बेटे अनुपम ने एमएससी व एमटेक किया है। अनुपम पढ़ाई के लिए जर्मनी भी जा चुके हैं और अभी पीएचडी कर रहे हैं। उनकी बेटी प्रियंका ने एमए किया है। तीनों बच्चों की शादी हो चुकी है और वे सभी खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। घाटमपुर एसडीएम अबिचल प्रताप सिंह ने रामगणेश की मेहनत और सकारात्मक सोच की तारीफ की। उन्होंने कहा कि कम संसाधनों में बच्चों को इस मुकाम तक पहुंचाना बहुत प्रेरणा देता है। एसडीएम ने रामगणेश को सम्मानित किया और उनकी खतौनी दुरुस्त करने का काम करीब एक घंटे में पूरा कराया। इसके अलावा, उन्होंने तीन और मामलों का भी तुरंत समाधान किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा गोरखपुर क्षेत्र की टीम घोषित:दैनिक भास्कर की खबर पर मुहर; पद बढ़ाए गए; 90 प्रतिशत चेहरे बदले
    Next Article
    बागपत में 70 साल पुराना रास्ता बंद करने का आरोप:पिलाना गांव के किसान ने जिलाधिकारी से की शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment