Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा गोरखपुर क्षेत्र की टीम घोषित:दैनिक भास्कर की खबर पर मुहर; पद बढ़ाए गए; 90 प्रतिशत चेहरे बदले

    16 hours ago

    1

    0

    भाजपा गोरखपुर क्षेत्र की क्षेत्रीय टीम गुरुवार की शाम को घोषित कर दी गई है। क्ष्रेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय की ओर से जारी सूची में 90 प्रतिशत चेहरे नए हैं। यानी 5 को छोड़कर सभी नए चेहरे हैं। मीडिया प्रभारी रहे डा. बच्चा पांडेय नवीन को प्रमोट करके क्षेत्रीय महामंत्री बनाया गया है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रहे डा. सत्येंद्र सिन्हा को क्षेत्रीय महामंत्री का दायित्व दिया गया है। कार्यसमिति सदस्य रहीं नेहा मणि आर्य को फिर यही दायित्व मिला है। इसी तरह क्षेत्रीय महामंत्री रहे सुनील गुप्ता को इस बार रिपीट तो किया गया है लेकिन क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है। सहजानंद राय के क्षेत्रीय अध्यक्ष रहते सह मीडिया प्रभारी बनाए गए ध्रुव श्रीवास्तव को क्षेत्रीय मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा सभी चेहरे नए हैं। पिछली बार कार्यकारिणी में अध्यक्ष सहित कुल 32 लोग थे जबकि इस बार 40 हो चुके हैं। अभी कोषाध्यक्ष के 1, सह कोषाध्यक्ष के 1, कार्यालय मंत्री के 1, सह कार्यालय प्रभारी के 1, मीडिया प्रभारी के 1 व सह मीडिया प्रभारी के 2 पदों पर घोषणा नहीं हुई है। इन पदों के घोषित होने के बाद कार्यकारिणी में शामिल नेताओं की संख्या 47 हो जाएगी। दैनिक भास्कर की 29 अगस्त को प्रकाशित खबर में पद बढ़ने की बात लिखी गई थी। इसके साथ ही 80 प्रतिशत से अधिक चेहरे बदलने की संभावना भी व्यक्त की गई थी। इस सूची में सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश की गई है। इसके साथ ही नेताओं को संतुष्ट करने के लिए पद की संख्या भी बढ़ाई गई है। क्षेत्रीय महामंत्री का पद पहले 3 था, इस बार 4 क्षेत्रीय महामंत्री बनाए गए हैं। किसी को रिपीट नहीं किया गया है। इसी तरह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के 8 पद थे, इस बार 10 हो गए हैं। क्षेत्रीय मंत्री के भी 8 पद थे, उसकी संख्या भी 10 हो गई है। क्षेत्रीय कार्यसमिति के पदों की संख्या पिछली बार 5 थी, इस बार 15 कर दी गई है। सूची में क्षेत्रीय उपाध्यक्षों, क्षेत्रीय महामंत्री, क्षेत्रीय मंत्री व कार्यसमिति सदस्यों के नाम घोषित किए गए हैं। 6 पदों पर घोषणा अभी बाकी है। जानिए किसे क्या दायित्व मिला क्षेत्रीय उपाध्यक्ष : राधेश्याम पांडेय, संजीव राय, हरिचरण कुशवाहा, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय बड़े, अरजीत सिंह, गोरखपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, कृष्ण गोपाल जायसवाल, जयप्रकाश शाही, राजेंद्र प्रसाद पांडेय को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। क्षेत्रीय महामंत्री : पिछली कार्यकारिणी में क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी रहे डा. बच्चा पांडेय नवीन को क्षेत्रीय महामंत्री बनाया गया है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रहे डा. सत्येंद्र सिन्हा, गोरखपुर के पूर्व महानगर अध्यक्ष रहे राहुल श्रीवास्तव व मऊ के रहने वाले भास्कर निषाद को क्षेत्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। क्षेत्रीय मंत्री : रणविजय चौहान, राजेश पाल चौधरी, हरिकेश गुप्ता, कन्हैया पासवान, बब्लू प्रसाद बेलदार, वैभव पांडेय, सिद्धार्थ शंकर पांडेय, ध्रुव श्रीवास्तव, सुनीता अग्रहरि, बृजेश राम त्रिपाठी को क्षेत्रीय मंत्री का दायित्व दिया गया है। क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य : सुनील गुप्ता, अनिल कुमार श्रीवास्तव, सेतुभान राय, लालजी त्रिपाठी, सज्जनमणि त्रिपाठी, सिद्धार्थ शंकर मिश्र, शिवसागर तिवारी, नेहा मणि आर्य, मनीष सिंह, श्रीकृष्ण सिंह किशन, अंबुज शाही, रामपाल सिंह, डा. आरडी सिंह, नवनीत नंदन मिश्र, अंशुमान जायसवाल। जानिए 2020 में घोषित कार्यकारिणी में कौन, क्या था? उपाध्यक्ष : देवेंद्र यादव, पीएन पाठक, डा. सत्येंद्र सिन्हा, सुनीता श्रीवास्तव, विश्वजीताशु सिंह आशु, छट्ठेलाल निगम, साकेत सिंह सोनू, अरविंद जायसवाल। महामंत्री : सहजानंद राय (अब प्रदेश मंत्री), सुनील गुप्ता, प्रदीप शुक्ला (विधायक) मंत्री : जनार्दन तिवारी (वर्तमान में जिलाध्यक्ष), बजरंगी सिंह बज्जू, बीना राय, अखिलेश तिवारी, मोहन चौहान, शिवनाथ चौधरी, मंजू सरोज, हरिचरण कुशवाहा। कोषाध्यक्ष : पुष्पदंत जैन सह कोषाध्यक्ष : अनूप किशोर अग्रवाल कार्यालय मंत्री : सत्येंद्र मिश्र सह कार्यालय प्रभारी : पंकज जायसवाल मीडिया प्रभारी : नवीन पांडेय सह मीडिया प्रभारी : ध्रुव श्रीवास्तव व राहुल तिवारी (पहले किसी और को इस पद पर जिम्मेदारी मिली थी) सदस्य : संजीव राय, अरुण शुक्ला, नेहा मणि आर्य, राजेश पाल चौधरी, अखिलेश राजभर।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रेटर नोएडा में श्रमिक आवास-हॉस्टल और पुस्तकालय बनाने को मंजूरी:बोर्ड ने लिया फैसला, हजारों मजदूरों को मिलेगी राहत
    Next Article
    बुजुर्ग की कहानी सुन एसडीएम ने एक घंटे में खतौनी:रामगणेश ने दो बीघा जमीन पर खेती-मजदूरी कर तीनों बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment