Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुजुर्ग को मुर्गा बनाया...पैर पर सिर रखवाकर माफी मंगवाई, VIDEO:शाहजहांपुर में दबंगों ने बीच सड़क पीटा; विरोधी की मदद करने पर सजा दी

    9 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में एक बुजुर्ग को युवकों ने रोड पर मुर्गा बनाया। उनके साथ मारपीट की। दबंगों ने जबरन बुजुर्ग का सिर अपने पैरों पर रखवाकर माफी मंगवाई। आसपास खड़े लोग बुजुर्ग को गाली देते रहे। मारपीट करने वाला युवक बोल रहा था- अब उन लोगों की मदद करोगे। कुछ दिन पहले गांव में 2 पक्षों में विवाद हुआ था। बुजुर्ग ने एक पक्ष की मदद की थी। थाने में उन्हें खाना ले जाकर खिलाया था, जिससे दूसरा पक्ष नाराज था। मामला शुक्रवार का थाना पुवायां क्षेत्र के नाहिल गांव का है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है। अब जानिए पूरा मामला… थाना पुवायां क्षेत्र के नाहिल गांव में 2 पक्षों में विवाद हुआ था। एक पक्ष ने 5 मार्च को एफआईआर दर्ज कराई। इसमें आरोप लगाया- गांव के कुछ लोग ब्राह्मण समाज को गालियां दे रहे थे। पुलिस कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को थाने लेकर आई थी। इसके बाद गांव के रहने वाले बुजुर्ग लालू गुप्ता पर ब्राह्मण पक्ष ने आरोप लगाया। कहा कि लालू गुप्ता ने आरोपियों की मदद की है। थाने में जब आरोपी बैठे थे, तब लालू ने उनको खाना ले जाकर खिलाया। इस आरोप के बाद वादी पक्ष बुजुर्ग से भी रंजिश मानने लगा। शुक्रवार को वादी पक्ष के लोग गली में खड़े थे। तभी वहां से लालू गुप्ता गुजरने लगे। तभी लोगों ने उन्हें रोका और उनके साथ गाली-गलौज की। युवक बोले- और मदद की तो फिर मुर्गा बनाएंगे बुजुर्ग ने जब उनका विरोध किया, तो युवकों ने उनके साथ मारपीट की। सबके सामने मुर्गा बनाया। आरोपी वीडियो में कह रहे हैं कि अगर इसने और मदद की तो फिर मुर्गा बनाएंगे। इस दौरान कई बार बुजुर्ग के सिर पर हाथ भी मारा गया। बाद में बुजुर्ग सभी के आगे हाथ जोड़कर कहते रहे कि उन्होंने कुछ नही किया है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया- एक वीडियो संज्ञान में आया है। संबंधित थाने की पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देश दिया है। शिकायत मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 2 अफसरों के हत्यारोपी का एनकाउंटर:दोनों पैर में गोली मारी; जॉइन करने आए नए DGM डरकर मुंबई लौटे बदायूं में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के DGM सुधीर गुप्ता (55) और असिस्टेंट मैनेजर हर्षित मिश्रा (35) की हत्या के आरोपी का पुलिस ने हाफ एनकाउंटर कर दिया। मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में पुलिस ने गोली मारी। इसके बाद कंधे पर लादकर गाड़ी तक ले गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिविल डिफेंस लखनऊ ने मनाया होली मिलन समारोह:इंदिरा नगर प्रखंड के कुर्मी भवन में हुआ आयोजन
    Next Article
    मैडम बेटी की हत्या हुई, अब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं:महिला आयोग में पिता ने की शिकायत, दो दिन में कार्रवाई के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment