Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिविल डिफेंस लखनऊ ने मनाया होली मिलन समारोह:इंदिरा नगर प्रखंड के कुर्मी भवन में हुआ आयोजन

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ के इंदिरा नगर प्रखंड, सिविल डिफेंस लखनऊ द्वारा कुर्मी भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सिविल डिफेंस के अधिकारी, वार्डन और स्वयंसेवक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह में आपसी भाईचारे का माहौल देखा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चीफ वार्डन अमर नाथ मिश्र थे। इस अवसर पर डिविजनल वार्डन सुनील यादव और डिप्टी राजेंद्र वर्मा ने उन्हें पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद डिप्टी चीफ गुरु प्रीत सिंह सेठी को भी सम्मानित किया गया। फूलों की होली खेली इस अवसर पर चीफ वार्डन अमर नाथ मिश्र ने उपस्थित सभी वार्डनों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके सेवा कार्यों की सराहना की।समारोह के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने फूलों की होली खेली और विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों का आनंद लिया।अंत में, चीफ वार्डन अमर नाथ मिश्र ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। ये लोग शामिल हुए समारोह में सिविल डिफेंस के अन्य पदाधिकारियों को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इनमें स्टाफ ऑफिसर ऋतु राज रस्तोगी, डिविजनल वार्डन आजाद हाफिज, डिविजनल वार्डन जितेंद्र सिंह, असिस्टेंट डिविजनल कमांडर मनोज कुमार और रेखा शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ के शिव शक्ति मंदिर में सुंदरकांड पाठ:फूलों की होली का किया आयोजन
    Next Article
    बुजुर्ग को मुर्गा बनाया...पैर पर सिर रखवाकर माफी मंगवाई, VIDEO:शाहजहांपुर में दबंगों ने बीच सड़क पीटा; विरोधी की मदद करने पर सजा दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment