Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों का हंगामा:शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार किया, विपक्षियों पर कार्रवाई की मांग

    1 hour ago

    2

    0

    कौशांबी के करारी स्थित मीरापुर गांव में भूमि विवाद को लेकर एक वृद्ध की मौत के बाद परिजनों ने रविवार शाम शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजनों ने गांव में ही शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। वे विपक्षियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मामला छोटी मीरापुर गांव निवासी 62 वर्षीय जगदीश उर्फ ननकू लाल यादव से जुड़ा है। उनके घर के सामने खड़ंजा मार्ग पर पड़ोसी ने कब्जा कर लिया था। जगदीश लगातार इसकी शिकायत कर रहे थे और हाल ही में उन्होंने एडीएम से शिकायत की थी। एडीएम के निर्देश पर शनिवार को नायब तहसीलदार मधु जैन अर्कामहावीरपुर चौकी पुलिस प्रभारी भगवानदीन के साथ मौके पर पहुंचीं। जांच के बाद रास्ते को खाली करवा दिया गया। राजस्व टीम के वापस जाने के बाद विपक्षियों ने जगदीश और उनके परिजनों को गाली-गलौज दी और जान से मारने की धमकी भी दी। इन धमकियों से आहत वृद्ध जगदीश की हालत बिगड़ गई। परिजन देर रात उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही करारी थाना प्रभारी सियाकांत चौरसिया मौके पर पहुंचे और पूछताछ की। पीड़ित परिजनों ने अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। रविवार शाम जब शव पोस्टमार्टम से आया, तो परिजनों ने विपक्षियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने तक अंतिम संस्कार न करने की बात कहकर हंगामा शुरू कर दिया। थाना पुलिस के साथ अन्य पुलिस अधिकारी भी परिजनों को समझाने में जुटे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खेत विवाद में गर्भवती की पिटाई, बच्चे की मौत:हरदोई में दबंगों ने घर में घुसकर सास-बहू पर किया हमला
    Next Article
    फर्जी मान्यता पर चल रहा था आगरा का एक स्कूल:मामले पर हाई कोर्ट हुआ सख्त, सीबीएसई से मांगा जवाब, 'पापा संस्था' ने दायर की थी याचिका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment