Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर प्राइवेट अस्पताल में महिला की मौत:परिजनों ने गलत इलाज और कमीशनखोरी का आरोप लगाया

    1 hour ago

    2

    0

    कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित कर शांत कराया। सरसौल के बौसर गांव निवासी बाइक मैकेनिक सुनील वर्मा ने बताया कि उनकी पत्नी सुनैना वर्मा (35) रविवार सुबह बाथरूम से निकलने के बाद बेहोश होकर गिर गईं। उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां मौजूद डॉक्टर के कहने पर सुनैना को मंगला विहार स्थित एक अन्य निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों के अनुसार, अस्पताल स्टाफ ने सुनैना को दो इंजेक्शन लगाए, जिसके बाद वह सो गईं। दो घंटे बाद जब वह जागीं तो घर जाने की बात कहने लगीं। हालांकि, अस्पतालकर्मियों ने उन्हें जबरन भर्ती रखा और आईसीयू में शिफ्ट कर दिया। मृतका के परिवार में बेटी जानवी और दो बेटे अंश व राघव हैं। मृतका के भांजे अंकित वर्मा ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के एक डॉक्टर ने कमीशन के लालच में सुनैना को इस अस्पताल में भर्ती कराया था। अंकित ने बताया कि उनकी मामी भर्ती के समय अस्पताल की सीढ़ियां चढ़कर अंदर गई थीं, लेकिन जब परिजनों ने उन्हें घर ले जाने की बात कही तो अस्पताल प्रबंधन ने मरीज को ठीक करने का दावा करते हुए जबरन रोक लिया। अंकित ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी मामी को पंपिंग देने के लिए दो लोग उनके ऊपर चढ़ गए थे। उन्होंने सवाल उठाया कि पंपिंग आमतौर पर एक व्यक्ति द्वारा की जाती है, लेकिन यहां दो लोग पूरी ताकत लगाकर पंपिंग कर रहे थे, जिसका तरीका बिल्कुल गलत था। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवारजन मौके पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने 10 मिनट के भीतर भीड़ को शांत कराया। परिजन पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते रहे और तीन लाख रुपये मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि परिवार पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि परिवार पोस्टमार्टम के लिए सहमत होता है और लिखित शिकायत (तहरीर) देता है, तो नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार:3 दोस्तों की मौत, 2 गंभीर घायल; उत्तराखंड जा रहे थे
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में CM के दौरे की तैयारी पूरी:योगी आदित्यनाथ और जयंत चौधरी करेंगे रोजगार मेले का शुभारंभ, 20 हजार भीड़ का अनुमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment