Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुजुर्ग के साढ़े पांच लाख रुपए चोरी:बैंक से पैसे निकालकर खरीदने लगे आलू-टमाटर; 5 मिनट में गायब हुआ बैग

    11 hours ago

    1

    0

    झांसी में बदमाश सरेआम एक बुजुर्ग के साढ़े पांच लाख रुपए लेकर भाग गया। बुजुर्ग ने अपने बेटे की शादी के लिए बैंक से पैसे निकाले थे। वारदात उस समय हुई जब बुजुर्ग सब्जी लेने के लिए बाजार में रुक गए। बीच बाजार हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र के सीपरी बाजार तांगा स्टैंड के पास हुई है। बैंक से निकालकर डिक्की में रखे थे रुपये सीपरी बाजार निवासी रोशन लाल के बेटे की शादी 19 फरवरी को होनी है। शादी के खर्च के लिए वह भारतीय स्टेट बैंक की मेन ब्रांच से चेक के जरिए 5.55 लाख रुपये निकालकर निकले थे। रुपये और चेकबुक बैग में रखकर उन्होंने स्कूटी की डिक्की में रख दिया। घर लौटते समय जब वह तांगा स्टैंड पर सब्जी लेने रुके तो स्कूटी सड़क किनारे खड़ी कर दी, लेकिन लॉक करना भूल गए। चाबी हैंडल में लगी रही और वे सब्जी खरीदने में व्यस्त हो गए। कुछ देर बाद लौटे तो देखा कि चाबी हैंडल की जगह डिक्की के लॉक में लगी थी। डिक्की खोलकर देखा तो रुपये से भरा बैग गायब था। मिर्च खरीदने आए युवक पर शक रोशन लाल ने पुलिस को बताया कि उसी समय एक युवक सब्जी वाले के पास आया था, जिसने दस रुपये देकर हरी मिर्च खरीदी और जल्दी से वहां से चला गया। बुजुर्ग ने उसी युवक पर शक जताया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध युवक की पहचान का प्रयास कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में कांवड़ यात्रा, महाशिवरात्रि के लिए पुख्ता सुरक्षा:एसएसपी-एएसपी ने लिया जायजा, 10 शिव मंदिरों पर विशेष नजर
    Next Article
    काशी द्वार योजना के प्रभावितों से मिलने जाएगा सपा प्रतिनिधिमंडल:अखिलेश यादव ने 10 को किया नामित, 14 फरवरी को करेगा मुलाकात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment