Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी द्वार योजना के प्रभावितों से मिलने जाएगा सपा प्रतिनिधिमंडल:अखिलेश यादव ने 10 को किया नामित, 14 फरवरी को करेगा मुलाकात

    9 hours ago

    1

    0

    वाराणसी की काशी द्वार योजना के प्रभावित किसान लगातार इसका विरोध कर रहे हैं। ऐसे में अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसानों से मिलने और पूरे घटनाक्रम को जानने के लिए दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बनाया है। यह प्रतिनिधिमंडल सासंद वीरेंद्र सिंह और सांसद प्रिया सरोज के नेतृत्व में 14 फरवरी को पिंडरा पहुंचेगा और किसानों से बात करेगा। बता दें की उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पिंडरा इलाके में काशी द्वार योजना के तरह हाईटेक सिटी बसाने की कार्य योजना बनाई है। माना जा रहा है कि इस योजना से सिर्फ बनारस ही नहीं, जौनपुर के लोग लाभान्वित होंगे। काशी द्वार हाईटेक सिटी बाबतपुर एयरपोर्ट के करीब होने से ज्यादातर लोग लाभान्वित होंगे। इस योजना पर करीब 6964.18 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। किसान इस योजना का लगातार विरोध कर रहे हैं। ऐसे में सपा ने प्रतिनिधिमंडल बनाया है। जो पिंडरा जाएगा और किसानों से वार्ता करेगा। दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में दो सांसद सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के अनुसार - समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशनुसार समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल वाराणसी के किसानों से वार्ता करने के लिए बनाया है। वाराणसी के काशी द्वारा योजना से प्रभावित किसानों की समस्या को जनाने के लिए दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बनाया गया है। जिसमें - वाराणसी जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह, मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज, विधायक राम अचल राजभर, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल, एमएलसी वाराणसी स्नातक क्षेत्र आशुतोष सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी महिला सभा रीबू श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी व्यापार सभा प्रीप जायसवाल, पूर्व विधान सभा प्रत्याशी डॉ राम बालक पटेल और विधानसभा अध्यक्ष मनोज यादव को नामित किया है। 14 फरवरी को करेगा किसानों से मुलाकात श्याम लाल पाल ने बताया - वाराणसी जिले के विधान सभा क्षेत्र पिंडरा के अन्तर्गत सरकार की काशी द्वार परियोजना के नाम पर स्थानीय किसानों की जमीन अधिग्रहण मामले में किसानों को जमीन का मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। मुआवजे की मांग करने पर किसानों के ऊपर पुलिस प्रशासन द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किया जा रहा है। घटना की जानकारी लेने तथा किसानों से मिलने के लिए प्रतिनिधि मंडल 14 फरवरी को पिंडरा जाएगा। इसके बाद यह राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट भेजेगा। अब जानिए क्या है काशी द्वार योजना… 6964.18 करोड़ रुपए से बनेगी काशी द्वार योजना उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पिंडरा इलाके में काशी द्वार योजना के तरह हाईटेक सिटी बसाने की कार्य योजना बनाई है। माना जा रहा है कि इस योजना से सिर्फ बनारस ही नहीं, जौनपुर के लोग लाभान्वित होंगे। सबसे बड़ी बात यह है कि काशी द्वार हाईटेक सिटी बाबतपुर एयरपोर्ट के करीब होने से ज्यादातर लोग लाभान्वित होंगे। इस योजना पर करीब 6964.18 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इनमें से 4961.17 करोड़ रुपये किसानों को जमीन के मुआवजे के रूप में दिए जाएंगे। इसके अलावा 2003.01 करोड़ रुपये विकास कार्यों पर खर्च होंगे। किसानों को वर्तमान सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा दिया जाएगा। 40215 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से मिलेगा मुआवजा काशी द्वार हाईटेक आवासीय योजना के लिए दस गांवों की करीप 957 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इस आवासीय योजना को काशीद्वार भूमि विकास गृहस्थान योजना के नाम से जाना जाएगा।इस योजना में 40215 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से प्लॉट बेचने के प्रस्ताव स्वीकृत हुए। हालांकि भविष्य में लागत घटने या बढ़ने पर दरें संशोधित की जा सकती हैं। वाराणसी में हाईटेक आवासीय योजना के लिए समोगरा के 71, कैथौली के 123, चकइन्दर के 112, पिंडरा के 417, बेलवां के 249, पिंराराई के छह, पुरा रघुनाथपुर के 115 बसौली के 152, बहुतरा के 203, जद्दूपुर के 124 सहित कुल 1572 खसरों की जमीन योजना के लिए ली जाएगी। इसमें से 45.419 हेक्टेयर भूमि ग्राम समाज की भी है। वहीं आवास विकास जीटी रोड बाईपास योजना को एक नए मार्ग से जोड़ेगा। जिसमें निबिया गांव से 26 भूखंड की 4.8410 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुजुर्ग के साढ़े पांच लाख रुपए चोरी:बैंक से पैसे निकालकर खरीदने लगे आलू-टमाटर; 5 मिनट में गायब हुआ बैग
    Next Article
    प्रयागरजा में यूजीसी की बहाली को प्रतिरोध मार्च:सड़क पर उतरे लोग, कहा संघर्ष को राष्ट्रव्यापी आंदोलन बनाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment