Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में कांवड़ यात्रा, महाशिवरात्रि के लिए पुख्ता सुरक्षा:एसएसपी-एएसपी ने लिया जायजा, 10 शिव मंदिरों पर विशेष नजर

    12 hours ago

    1

    0

    एटा में कांवड़ यात्रा और महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्याम नारायण सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) श्वेताभ पांडे ने भारी पुलिस बल के साथ विभिन्न मार्गों और प्रमुख शिव मंदिरों का सुरक्षा जायजा लिया। दरअसल, राजस्थान से सोरों जी तीर्थ नगरी और कछला गंगा घाट के लिए आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, हाथरस, इटावा, अलीगढ़ सहित कई जनपदों के हजारों कांवड़िये और शिवभक्त एटा से होकर गुजरते हैं। अधिकारियों ने एटा से कासगंज जाने वाले मार्ग, शिकोहाबाद रोड, आगरा रोड, निधौली कलां रोड और माया पैलेस चौराहे का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य कांवड़ियों की यात्रा को सुगम बनाना और किसी भी संभावित समस्या को रोकना है। एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने बताया कि एटा में कुल 10 शिव मंदिर हैं, जिनमें से तीन प्रमुख हैं: बागवाला थाना क्षेत्र में परसोन स्थित शिव मंदिर, जलेसर में पटना पक्षी विहार मंदिर और कोतवाली नगर स्थित कैलाश मंदिर। इन सभी मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था का भी गहनता से जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे ने जानकारी दी कि प्रत्येक थाना क्षेत्र में क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) तैनात की गई है। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है और सड़कों पर मौजूद कटों को बंद करवाया गया है। ओवर स्पीड वाहनों को रोकने के लिए स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त, कांवड़ यात्रा के दौरान शहर क्षेत्र में भारी वाहनों जैसे बसों और ट्रकों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। इन वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जा रहा है। पड़ोसी जनपदों से भी समन्वय स्थापित किया गया है। कांवड़ियों की सहायता के लिए पुलिस सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं और 1090 हेल्पलाइन नंबर भी प्रदर्शित किए गए हैं। महिला कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    4 दिन से लापता युवक का शव कुएं में मिला:शराब ठेके के पास बरामद, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    बुजुर्ग के साढ़े पांच लाख रुपए चोरी:बैंक से पैसे निकालकर खरीदने लगे आलू-टमाटर; 5 मिनट में गायब हुआ बैग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment