Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुजुर्ग मां को गोद में उठाकर भटकती रही बेटी:एसआरएन अस्पताल में घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिला व्हीलचेयर

    1 hour ago

    1

    0

    प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल में एक बेटी अपनी बुजुर्ग मां को गोद में लेकर इलाज कराने पहुंची। बादलगंज के रहने वाले राजाराम अपनी बेटी के साथ 60 वर्षीय पत्नी को पीठ दर्द का इलाज कराने अस्पताल पहुंचे थे। जिन्हें घर में गिरने से गंभीर चोट लगी थी। बुजुर्ग महिला पैरों पर खड़ी भी नहीं हो पा रही थीं। फिर भी उन्हें स्ट्रेचर या व्हीलचेयर नहीं मिला। राजाराम ने बताया कि बेटी ने कर्मचारियों से स्ट्रेचर मांगा तो उन्होंने कहा इंतजार करिए जब कोई मरीज लेकर लौटेगा तो दे देंगे। एक घंटे तक इंतजार के बाद थक हारकर बेटी ने अपनी मां को गोद में उठा लिया और अस्थि रोग विभाग की ओपीडी की ओर दौड़ पड़ी। राजाराम ने बताया कि बेटा बाहर नौकरी करता है इसलिए पिता-पुत्री ही मां का इलाज कराने आए थे। अस्पताल में प्रतिदिन ट्रामा सेंटर और ओपीडी में हजारों मरीज आते हैं। रोजाना लोग स्ट्रेचर और व्हीलचेयर के लिए भटकते रहते हैं। ज्यादातर तीमारदारों को मरीजों को सुविधा नहीं मिल पाती है। पहले मोबाइल जमा करने पर पर स्ट्रेचर और व्हीलचेयर तीमारदारों को मिलता था। अब प्रशासन ने पहचान पत्र जमा करने का नियम बनाया है। लेकिन पर्याप्त स्टॉक होने से घंटों इंतजार पड़ता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में डॉ. के. एन. मोदी यूनिवर्सिटी का शिक्षा सेमिनार:छात्रों को करियर विकल्प और कौशल आधारित शिक्षा पर मिला मार्गदर्शन
    Next Article
    शोएब किदवई हत्याकांड...वकीलों का अलटीमेटम समाप्त:कचहरी छावनी में तब्दील, हमलावरों को 48 घंटे में गिरफ्तार करने का दिया था समय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment