Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शोएब किदवई हत्याकांड...वकीलों का अलटीमेटम समाप्त:कचहरी छावनी में तब्दील, हमलावरों को 48 घंटे में गिरफ्तार करने का दिया था समय

    3 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी में अधिवक्ता शोएब किदवई उर्फ बॉबी की दिनदहाड़े हत्या के बाद आज कचहरी परिसर में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बाराबंकी बार एसोसिएशन द्वारा पुलिस प्रशासन को दिया गया 48 घंटे का अल्टीमेटम सोमवार को समाप्त हो गया। वकीलों ने चेतावनी दी थी कि यदि हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो 16 फरवरी को उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। इस आशंका के चलते पूरा कचहरी परिसर सुबह से ही छावनी में बदल दिया गया है। वकीलों के संभावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी स्वयं मौके पर मौजूद रहकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। कचहरी परिसर और उसके आसपास जिले के विभिन्न थानों की पुलिस फोर्स के साथ पीएसी की टुकड़ियों को भी तैनात किया गया है। पुलिस का मुख्य उद्देश्य कानून व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है। मौके की दो तस्वीरें देखें एसओजी लगातार कर रही छापेमारी शोएब किदवई हत्याकांड के बाद से ही पुलिस और एसओजी की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और मुख्य हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास जारी है। हालांकि, बार एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि जब तक मुख्य शूटर और साजिशकर्ता गिरफ्तार नहीं हो जाते, उनका आंदोलन जारी रहेगा। सोमवार सुबह से ही कचहरी के प्रवेश द्वारों से लेकर पटेल चौराहे तक भारी पुलिस बल की तैनाती के कारण सन्नाटा पसरा हुआ है। एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी अधिकारियों को लगातार निर्देश दे रहे हैं ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे। वकीलों की आगामी रणनीति पर भी खुफिया एजेंसियां नजर रख रही हैं। यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि पुलिस की कार्रवाई से वकील संतुष्ट होते हैं या विरोध प्रदर्शन जारी रहता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुजुर्ग मां को गोद में उठाकर भटकती रही बेटी:एसआरएन अस्पताल में घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिला व्हीलचेयर
    Next Article
    SAMA में राग, ताल और शिव स्तुति का अद्भुत संगम:जोएल वीणा ने समझाया रागों का भाव और महत्व, संगीत प्रेमियों के लिए यादगार बनी रविवार की शाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment