Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुजुर्गों पर साइबर खतरा, ये 5 उपाय करेंगे सुरक्षा:स्कैमर्स के भावनात्मक दबाव में न आएं, कॉल आए तो परिजन या एक्सपर्ट को बताएं

    1 hour ago

    1

    0

    छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कुछ दिन पहले ही एक रिटायर्ड महिला प्रोफेसर को ठगों ने 7 दिनों तक घर में डिजिटल अरेस्ट रखा। टेरर फंडिंग का डर दिखाया और 1.4 करोड़ रुपए ठग लिए। यह अकेला मामला नहीं है; देश में डिजिटल ठगी के शिकार होने वालों में 60% से अधिक बुजुर्ग और रिटायर्ड कर्मचारी हैं। इधर, ठग भी अब ओटीपी या बिजली बिल जैसे झांसे तक सीमित नहीं हैं, वे टेरर फंडिंग, पार्सल में ड्रग, मनी लॉन्ड्रिंग, ट्राई, सीबीआई अफसर के नाम से कॉल जैसे तरीकों से डराते हैं। ऐसे में बुजुर्ग कैसे बचें? इसमें हाल ही में आए एआई चैटबॉट ‘अभय’ जैसी तकनीक मदद कर सकती है। आइए नई तकनीक व ठगी के नए तरीकों से सुरक्षा के बारे में जानते हैं। ‘अभय’ बनाएगा आपको निर्भय - इस तरह से करें उपयोग नोटिस की असली पहचान करेगा अभय एआई-पावर्ड नोटिस वेरिफिकेशन चैटबॉट है। संदिग्ध नोटिस, मैसेज-कॉल जो सीबीआई के नाम से आते हैं उन्हें ये डेटाबेस से तुरंत मैच कर चेक कर देगा। क्यूआर कोड के जरिए सुरक्षा देगा सीबीआई के अब हर नोटिस पर क्यूआर कोड होगा। यदि स्कैमर्स क्यूआर कोड वाला नोटिस भेजें तो चैटबॉट से स्कैन करते ही हकीकत पता चल जाएगी। सही फैसला लेने में मदद करेगा स्कैमर्स डिजिटल अरेस्ट के दौरान कई तरीकों से बुजुर्गों को डराते हैं। ऐसी स्थिति में अभय यूजर्स को शांत रहने व सही फैसला लेने में भी मदद करेगा। मोबाइल में ये एहतियात आपको डिजिटल अरेस्ट जैसे फ्रॉड से बचाएंगी 1. डीएनडी सर्विस एक्टिवेट कर लें अपने स्मार्ट फोन में ट्राई की डीएनडी सेवा एक्टिव रखें। इसकी सेटिंग्स के लिए मैसेज बॉक्स में जाएं। बड़े अक्षरों में ‘FULLY BLOCK’ लिखकर 1909 पर भेज दें। इसके बाद कमर्शियल-स्पैम कॉल आने बंद हो जाएंगे। एंड्रॉयड व आईफोन दोनों में डू नॉट डिस्टर्ब का बटन होता है। 2. स्पैम कॉल-मैसेज से बचाव करें फोन में स्पैम कॉल-मैसेज फिल्टर को ऑन रखें। एंड्रॉयड में यह विकल्प मैसेज सेटिंग्स में स्पैम प्रोटेक्शन में मिलेगा। आईफोन में फिल्टर अननोन सेंडर्स ऑन करें। जिस पर स्पैम लिखा हो वह कॉल भी रिसीव नहीं करें। 3. वाट्सएप में ऑटो डाउनलोड बंद रखें वाट्सएप की सेटिंग्स में जाकर मीडिया ऑटो डाउनलोड को बंद रखें। ताकि कोई भी संदिग्ध फोटो या वीडियो अपने आप डाउनलोड न हो सके। साइलेंट अननोन कॉल को भी ऑन रखें। 4. बैंक और अपने यूपीआई को सुरक्षित करें अपने मोबाइल फोन में बैंकिंग एप्स और गूगल पे या फोनपे जैसे पेमेंट ऐप्स पर फिंगरप्रिंट या फेस लॉक अवश्य लगाएं, जिससे अतिरिक्त सुरक्षा बनी रहे। इसकी सेटिंग्स भी अपने पोता-पोती से करा लें। 5. मुसीबत में तुरंत हेल्पलाइन पर कॉल करें यदि आपको अहसास हो कि किसी साइबर ठगी का शिकार होने वाले हैं तो तुरंत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें। हेल्पलाइन 1930/112 पर तत्काल कॉल कर बताएं। अधिकृत वेबसाइट का उपयोग करें मोबाइल-कंप्यूटर पर https://abhay.cbi.gov.in/ टाइप करें। अभय चैटबॉट पर अपना नाम, मोबाइल नंबर डालें। इस पर संदिग्ध नोटिस अपलोड कर दें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जीत के जश्न के बीच तृषा कृष्णन पहुंचीं थलापति विजय के घर, वीडियो हुआ वायरल
    Next Article
    टाटा कर्व ईवी के नए X सीरीज मॉडल लॉन्च:भारत की पहली कूपे SUV फुल चार्ज पर 502km चलेगी, शुरुआती कीमत ₹16.99 लाख

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment