Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बजरंग दल ने वैलेंटाइन डे का किया बहिष्कार:पुलवामा बरसी पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, भारतीय संस्कृति के संरक्षण का लिया संकल्प

    13 hours ago

    1

    0

    पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर 14 फरवरी 2019 को शहीद हुए जवानों को देश ने याद किया। इस अवसर पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शहीद पार्क जीटी रोड पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। सभा के दौरान शहीदों को नमन करते हुए वैलेंटाइन डे का बहिष्कार करने का संकल्प भी लिया गया। विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष शिवांग गुप्ता ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पुलवामा के बलिदानियों का त्याग व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों के राष्ट्र के प्रति समर्पण की सराहना की। शहीदों की आत्मशांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अभिनव मिश्रा ने बजरंग दल के युवाओं को देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई। अभिनव मिश्रा ने युवाओं से वैलेंटाइन डे का बहिष्कार करने की अपील की। उन्होंने इसे भारतीय संस्कृति का हिस्सा नहीं बताया, बल्कि एक विदेशी उत्सव करार दिया जो केवल व्यापारिक लाभ के लिए थोपा गया है और युवा पीढ़ी को नैतिक मूल्यों से भटका रहा है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने पार्कों, मॉल और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी रखी, ताकि मर्यादा के विरुद्ध होने वाली गतिविधियों को रोका जा सके। कार्यकर्ताओं ने युवाओं को गुलाब देने के बजाय 'मातृ-पितृ पूजन' करने और अपने महान पूर्वजों के आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर मुकेश राठौर (जिला मंत्री), अभिनव गुप्ता (सह मंत्री), सौरभ सोलंकी (जिला गौ रक्षा प्रमुख बजरंग दल), नितिन गुप्ता (नगर संयोजक), अंकित बघेल, अश्वनी चक, सदानंद गिहार, आकाश यादव सहित दर्जनों बजरंग दल कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिवरात्री से पहले फूल बंगले से सज रहे शिवालय:बाबा का होगा भव्य शृंगार और महाआरती, मंदिरों में तेज हुई तैयारियां
    Next Article
    लखनऊ के गोमती नगर विस्तार में बनेगा कम्युनिटी सेंटर:2900 वर्गमीटर में 3 मंजिला बनेगा सेंटर; विधायक योगेश शुक्ला ने किया भूमि पूजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment