Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के गोमती नगर विस्तार में बनेगा कम्युनिटी सेंटर:2900 वर्गमीटर में 3 मंजिला बनेगा सेंटर; विधायक योगेश शुक्ला ने किया भूमि पूजन

    14 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के गोमती नगर विस्तार में रहने वाले हजारों आवंटियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। यहां रिवर व्यू अपार्टमेंट के पास जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त कम्युनिटी सेंटर का निर्माण होगा। शनिवार को परियोजना का भूमि पूजन कर काम की औपचारिक शुरुआत कर दी गई। (एलडीए) के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि कम्युनिटी सेंटर सरस्वती अपार्टमेंट के पास करीब 2900 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बनाया जाएगा। निर्माण पर होने वाला पूरा खर्च प्राधिकरण वहन करेगा। लंबे समय से स्थानीय आवंटियों की ओर से विवाह, सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए एक व्यवस्थित स्थान की मांग की जा रही थी, जिसे अब स्वीकृति मिल गई है। तीन मंजिला इमारत में मिलेंगी बहुउद्देश्यीय सुविधाएं एलडीए के अनुसार प्रस्तावित भवन तीन मंजिला होगा। इसमें बड़े आयोजनों के लिए मल्टीपर्पज हॉल और खुला लॉन विकसित किया जाएगा। साथ ही किचन, डाइनिंग एरिया और अतिथि कक्ष भी बनाए जाएंगे, ताकि विवाह और अन्य पारिवारिक कार्यक्रम सुचारु रूप से आयोजित किए जा सकें। इसके अतिरिक्त सेंटर में लाइब्रेरी, इंडोर गेम्स की सुविधा, जिम, योगा सेंटर, कैफे और स्वीमिंग पूल भी प्रस्तावित हैं। अधिकारियों का दावा है कि यह सेंटर न सिर्फ कार्यक्रमों का केंद्र बनेगा, बल्कि क्षेत्र के निवासियों के लिए सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों का भी प्रमुख स्थल होगा। विधायक ने किया शिलान्यास बीकेटी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने शनिवार को विधिवत भूमि पूजन कर परियोजना की शुरुआत की। इस मौके पर रिवर व्यू अपार्टमेंट्स की आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे स्थानीय लोगों को बड़े आयोजनों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। कार्यक्रम में एलडीए के अधीक्षण अभियंता नवनीत शर्मा, अधिशासी अभियंता मनीष कुलश्रेष्ठ और सहायक अभियंता राहुल वर्मा समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों के मुताबिक कम्युनिटी सेंटर बनने से गोमती नगर विस्तार के हजारों परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों को नया मंच मिलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बजरंग दल ने वैलेंटाइन डे का किया बहिष्कार:पुलवामा बरसी पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, भारतीय संस्कृति के संरक्षण का लिया संकल्प
    Next Article
    तेंदुए ने 10 सेकंड में कुत्ते की गर्दन तोड़ी, VIDEO:पीलीभीत में फार्म हाउस पर धावा बोला, दीवार फांदकर अंदर घुसा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment