Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बजट में आगरा को ये मिलीं सौगातें:SN मेडिकल कॉलेज, बटेश्वर, शिवाजी म्यूजियम, साइंस सिटी और रबर डैम के लिए मिला बजट

    14 hours ago

    1

    0

    योगी सरकार ने आगरा में चल रही योजनाओं को गति देने के लिए अपनी झोली खोल दी है। चिकित्सा सेवाओं का विस्तार, पर्यटन और धार्मिक स्थल बटेश्वर के विकास पर फोकस है। ताजमहल या अन्य किसी मुगलकालीन एतिहासिक इमारत के आसपास विकास कार्यों के लिएि भले ही बेरुखी दिखाई हो लेकिन निर्माणाधीन छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम के लिए बजट देने में कमी नहीं छोड़ी। पहले जानिये आगरा को किन योजनाओं के लिए बजट... योगी सरकार ने आगरा में 5 बड़ी योजनाओं के लिए बजट निर्धारित किया है। इनमें एसएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा सेवाओं का विस्तार, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक गांव व धार्मिक क्षेत्र बटेश्वर के विकास, छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम की स्थापना, साइंस सिटी और यमुना पर बनने वाले रबर डैम पर विशेष ध्यान दिया है। अब विस्तार से पढ़िये... एसएन मेडिकल कॉलेज को मिले 130 करोड़ आगरा में चिकित्सा सुविधाएं बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने अपने बजट में पूरा ध्यान रखा है। एसएन मेडिकल कॉलेज में आधुनिक बिल्डिंग निर्माण का काम चल रहा है। इस काम को और गति मिले, बजट की वजह से कोई अवरोध न आए, इसके लिए योगी सरकार ने निर्माणााधीन आधुनिक बिल्डिंग के लिए 125 करोड़ रुपया दिया है। बता दें कि एसएन मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी के पास आधुनिक बिल्डिंग का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। यहां मिनी एम्स जैसी सुविधाएं होंगी। गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों के लिए आगरा में ही बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध होगी। इतना ही नहीं, मरीजों की सुविधा के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में आधुनिक मशीनें भी लगाई जाएंगी। इसके लिए यूपी सरकार ने 5.50 करोड़ रुपया और दिया है। आने वाले समय में आगरा में चिकित्सीय सेवाएं और बेहतर होंगी। बटेश्वर के विकास के लिए मिले 30 करोड़ योगी सरकार की प्राथमिकता में ताजमहल भले ही न हो लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और धार्मिक क्षेत्र बटेश्वर शुरू से ही प्राथमिकता पर है। यहां मंदिरों के विकास के साथ ही यमुना के घाटों का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। यहां विकास के अन्य कार्य में भी होने हैं। इसलिए सरकार ने बटेश्वर के लिए 30 करोड़ रुपये और दिए हैं। पिछले बजट में भी योगी सरकार ने बटेश्वर के विकास के लिए 30 करोड़ रुपया दिया था लेकिन यह खर्च नहीं हो पाया। इसके चलते पुनरीक्षित बजट में इसे घटाकर 27 करोड़ रुपया कर दिया था। मगर, बटेश्वर में अभी भी विकास के तमाम कार्य रह गए हैं। इसको देखते हुए यूपी सरकार ने बटेश्वर के लिए 30 करोड़ रुपया और दिया है। यहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक आवास स्थल पर स्मारक बनाया जाएगा। छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम को मिले 30 करोड़ ताजमहल के पास निर्माणाधीन छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम का काम एक बार फिर शुरू हो चुका है। बजट के अभाव में इसका काम कई सालों से रुका रहा था। जून 2025 में दोबारा इसका काम शुरू हुआ था। यह काम पूरा हो सके, इसलिए योगी सरकार ने छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम के लिए 30 करोड़ रुपया दिया है। बता दें कि शिवाजी म्यूजियम का काम 2016 में तत्कालीन सपा सरकार में शुरू हुआ था। तब यह मुगल म्यूजियम नाम से बनाया जा रहा था। यहां मुगलों से जुड़ी एतिहासिक चीजों को सहेजकर रखा जाना था। मगर, प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद इसका काम रोक दिया गया। इतना ही नहीं, योजना का नाम और उद्देश्य ही बदल दिया। अब इसे छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम के नाम से तैयार किया जा रहा है। यहां शिवाजी महाराज से जुड़ी एतिहासिक चीजों को सहेजा जाएगा। साइंस सिटी के लिए मिले 37.12 करोड़ कोठी मीना बाजार मैदान के सामने (एसीपीऑफिस के पीछे) साइंस सिटी (नक्षत्रशाला) तैयार की जा रही है। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने नवंबर 2025 में इसका शिलान्यास किया था। इस साइंस सिटी के लिए योगी सरकार ने 37.12 करोड़ रुपये दिए हैं। इसमें से 17.98 करोड़ रुपये बिल्डिंग निर्माण और 19.14 करोड़ रुपये मशीनों के लिए आवंटित किए हैं। जिससे कि इस योजना को गति मिल सके। रबर के लिए मिले 10 करोड़ अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल ताजमहल की नींव की सुरक्षा, नौकायन, सौंदर्यीकरण व दृश्याभिरान, पानी का भंडारण करने, भू-जल स्तर सुधारने के लिए ताजमहल 1.50 किमी डाउन स्ट्रीम में रबर बैराज निर्माण के लिए योगी सरकार ने 10 करोड़ रुपया दिया है। इससे पहले बजट में सरकार ने 50 करोड़ रुपया दिया था, जिसे खर्च नहीं किया जा सका। इसके चलते पुनरीक्षित बजट में इसे घटाकर 45 करोड़ रुपया कर दिया है। अब इस योजना के लिए यूपी सरकार ने 10 करोड़ रुपया और दिया है। हालांकि यमुना पर रबर बैराज का प्रस्ताव काफी पुराना है। अब तक यहां कार्य शुरू नहीं हो सका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में 14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत:सफल बनाने के लिए दो चरणों में हुई बैठकें, लंबित मामलों की सूची तैयार करने के दिए निर्देश
    Next Article
    प्रयागराज में 22 फरवरी से दिव्यांगता मुक्त शिविर:10 हजार निःशुल्क कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण मिलेंगे, 15 फरवरी तक पंजीकरण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment