Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BJP 2027 में Himachal Pradesh की सत्ता में लौटेगी: Shrikant Sharma

    8 hours ago

    1

    0

    हमीरपुर, चार अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हिमाचल प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने रविवार को कहा कि भाजपा राज्य में 8,007 मतदान केंद्रों पर संगठन को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में हिमाचल की सत्ता में भाजपा की वापसी होगी। शर्मा ने हमीरपुर के टिप्पर गांव में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक के दौरान कहा, ‘‘भाजपा 2047 तक ‘विकसित भारत’ के दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए अपने संगठन को और मजबूत करने का काम करेगी।’’ भाजपा की ओर से जारी बयान के मुताबिक, बैठक में पार्टी की संगठनात्मक ताकत को बूथ स्तर तक मजबूत करने के उपायों, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, सेवा कार्यों और भविष्य के रोडमैप पर विस्तार से चर्चा की गई।बयान में कहा गया कि बैठक में शर्मा ने कहा कि भाजपा राज्य में 8,007 मतदान केंद्रों पर अपना जनाधार मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। भाजपा की प्रदेश सह-प्रभारी दर्शना सिंह ने कांग्रेस और वाम दलों पर युवाओं को गुमराह करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा उनकी ओर से फैलाए जा रहे विमर्श का जवाब तथ्यों के साथ देगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IIT Delhi के पीएचडी छात्र की मौत मामले में Supreme Court के निर्देश पर FIR दर्ज
    Next Article
    Caribbean Sea में संदिग्ध ड्रग बोट पर US Military का हमला, 4 लोगों की मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment