Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BJP झंडा लगी थार ने मारी टक्कर, मामा-भांजे की मौत:महोबा में मां-बेटी गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर किया गया

    17 hours ago

    1

    0

    कानपुर-सागर हाईवे पर बुधवार को तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार परिवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मामा-भांजे की मौत हो गई, जबकि मां और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसा कबरई थाना क्षेत्र के छानीकला गांव के पास हुआ। कबरई के कहरा गांव निवासी 35 वर्षीय सुरेश अपनी बहन 40 वर्षीय शकुंतला, 13 वर्षीय भांजी अनुष्का और 11 वर्षीय भांजे दिव्यांश के साथ सिरसी कला गांव में आयोजित भंडारे में शामिल होने जा रहे थे। सुरेश अपनी बहन को ससुराल से वापस लेकर आ रहा था। पीछे से आई तेज रफ्तार थार, जोरदार टक्कर प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लाल रंग की थार पर बीजेपी का झंडा लगा था और उसकी रफ्तार काफी तेज थी। जैसे ही बाइक छानीकला गांव के पास पहुंची, पीछे से आ रही थार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार चारों लोग सड़क पर दूर जा गिरे। मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। अस्पताल में टूटा परिवार घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने 11 वर्षीय दिव्यांश को मृत घोषित कर दिया, जबकि इलाज के दौरान सुरेश ने भी दम तोड़ दिया। मामा-भांजे की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। मां-बेटी की हालत नाजुक गंभीर रूप से घायल शकुंतला और अनुष्का की हालत नाजुक बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने थार को कब्जे में लिया कबरई थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त थार कार को कब्जे में ले लिया है। वाहन चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हाईवे पर बढ़ती रफ्तार और लापरवाही एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है। सवाल यही है—क्या तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश के लिए सख्त कार्रवाई होगी?
    Click here to Read more
    Prev Article
    2 के 25 लाख मांगे…सदमे में किसान की मौत:झांसी में जमीन गिरवी रखकर लिया था कर्ज, 43 लाख मिले तो परेशान करने लगे
    Next Article
    गोरखपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:15 मिनट में फायर ब्रिगेड़ ने पाया काबू, लोग बोले- बड़ा हादसा टला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment