Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    2 के 25 लाख मांगे…सदमे में किसान की मौत:झांसी में जमीन गिरवी रखकर लिया था कर्ज, 43 लाख मिले तो परेशान करने लगे

    16 hours ago

    1

    0

    झांसी में गुरुवार को एक किसान की सदमे में आकर हार्ट अटैक से मौत हो गई। बेटे का आरोप है- मेरे पिता ने जमीन गिरवी रखकर दो लाख रुपए कर्ज लिया था। अब जमीन बीडा (बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण) में चली गई। इसके बदले में 43 लाख रुपए का मुआवजा मिला। तब सूदखोर 2 के बदले 25 लाख रुपए मांगने लगा। पिता 5 लाख रुपए देने को तैयार थे। मगर सूदखोर व उसके साथियों ने पिता को धमकाया और कोर्ट में अपील कर दी। इससे पैसा रुक गया। सदमे में पिता को हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला रक्सा थाना क्षेत्र के बाजना गांव का है। 2014 में एग्रीमेंट कर दिया था मृतक का नाम काशीराम उर्फ कसिया (55) पुत्र तिज्जू आदिवासी था। वह रक्सा के बाजना गांव का रहने वाला था। मृतक के बेटे बादाम आदिवासी ने बताया- मेरे पिता खेती किसानी करते थे। 2014 में एक व्यक्ति से दो लाख रुपए लिए थे। बदले में लगभग 2 एकड़ जमीन गिरवी रख दी थी। जिसका एग्रीमेंट कर दिया था। अब जमीन बीडा में चली गई। पिता ने लगभग एक महीने पहले रजिस्ट्री कर ली। इसका 43 लाख रुपए मुआवजा मिलना था। तब से वो व्यक्ति दो लाख के बदले 25 लाख रुपए मांगने लगा। पिता 5 लाख देने को तैयार थे, मगर वो नहीं माना। वह अपने साथियों को लेकर आया और पिता को धमकाया। तब से पिता सदमे में थे। इसके बाद उसने कोर्ट में अपील कर दी। जिससे मुआवना की राशि रुक गई। सदमे में आकर पिता को हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई। घर में मातम छाया बेटे ने कहा कि हम लोग गरीब है। जमीन माफिया घर आकर धमका रहे थे। इससे पिता डिप्रेशन में चल रहे थे। 15 दिन पहले ही उनको धमकाया गया था। सदमे की वजह से पिता की मौत हुई है। अब हमें न्याय चाहिए। काशीराम की मौत के बाद घर में मातम छाया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। काशीराम के चार बेटे और तीन बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। रक्सा थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि हार्ट अटैक आने से काशीराम की मौत हुई है। पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में AIMIM प्रदेशाध्यक्ष शौकत अली का बीजेपी-सपा पर हमला:बोले-संविधान बच्चे पैदा करने से नहीं रोकता, व्यक्तिगत मामलों को बनाया जा रहा राजनीतिक मुद्दा
    Next Article
    BJP झंडा लगी थार ने मारी टक्कर, मामा-भांजे की मौत:महोबा में मां-बेटी गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर किया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment