Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:15 मिनट में फायर ब्रिगेड़ ने पाया काबू, लोग बोले- बड़ा हादसा टला

    16 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के पार्क रोड पर स्थित एक दुकान में बुधवार दोपहर करीब 3 बजे अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग लगते ही आसपास की दुकानों में अफरातफरी मच गई। लोग घबरा गए और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी 5 मिनट के अंदर मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। आग नीचे की मंजिल से ऊपर की ओर बढ़ रही थी, लेकिन समय रहते उसे बुझा दिया गया। अगर आग ऊपरी तल तक पहुंच जाती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। दैनिक भास्कर से बातचीत में फायर स्टेशन गोलघर के इंचार्ज शांतनु कुमार यादव ने बताया कि करीब 3 बजे केएम ऑर्गैटोनिक्स नाम की दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही फायर टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित कर लिया। शॉर्ट सर्किट से लगी आग शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। अच्छी बात यह रही कि इस घटना में किसी भी तरह की जानमाल की क्षति नहीं हुई। फायर विभाग ने दुकान मालिक को सलाह दी है कि सभी इलेक्ट्रॉनिक कनेक्शन व्यवस्थित तरीके से बाहर की ओर रखें और समय-समय पर वायरिंग की जांच कराते रहें, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। स्थानीय लोगों ने भी फायर ब्रिगेड की तत्परता की सराहना की, क्योंकि उनकी तेजी से बड़ी दुर्घटना टल गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BJP झंडा लगी थार ने मारी टक्कर, मामा-भांजे की मौत:महोबा में मां-बेटी गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर किया गया
    Next Article
    जयंत चौधरी के बयान पर शिक्षकों का विरोध:टेट अनिवार्यता को लेकर प्रदर्शन, बयान की प्रति जलाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment