Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'BJP के सीएम-डिप्टी सीएम आपस में टकरा रहे':झांसी में अखिलेश यादव बोले- 2027 में भाजपा की विदाई तय, 500 कारों के काफिले से पहुंचे समर्थक

    13 hours ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम आपस में टकरा रहे हैं। हमने कल्पना नहीं की थी कि सनातन धर्म के शंकराचार्य के खिलाफ भी कोई कुछ बोलेगा, लेकिन इस सरकार के अहंकार के कारण उन्हें स्नान नहीं करने दिया गया। इतना ही नहीं, पुलिस ने उनके बटुकों की शिखा पकड़कर घसीटा और पिटाई की। अखिलेश यादव ने एआई समिट में यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर कहा- हंगामा करना गलत है। विदेशी डेलीगेट्स के सामने इससे हमारे देश की छवि खराब होती है। जब दुनिया भर के प्रतिनिधि आए हों, तब हमें ऐसा हंगामा नहीं करना चाहिए। मैं इसके पक्ष में नहीं हूं। सरकार से लड़ाई हमारा आंतरिक मामला है। नोएडा में इंजीनियर की मौत की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा- एक पिता फोन की रोशनी दिखाकर मदद के लिए चिल्लाता रहा। अफसर पहुंचे, लेकिन कोई पानी में नहीं उतरा। ढाई घंटे तक वह इंतजार करता रहा कि कोई उसके बच्चे की जान बचाएगा, लेकिन पुलिसकर्मी पानी में नहीं कूदे, क्योंकि पानी बहुत ठंडा था। 500 गाड़ियों के साथ पहुंचे अखिलेश यादव दरअसल, अखिलेश यादव शनिवार दोपहर झांसी पहुंचे। यहां वे विभिन्न दलों के नेताओं के कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। उनके पहुंचने की सूचना मिलते ही पार्टी कार्यकर्ता भी स्वागत के लिए पहुंच गए। उनके पीछे करीब 500 कारों का काफिला चल रहा था, जिससे सड़कों पर लंबा जाम लग गया। गौरतलब है कि उनका झांसी दौरा पहले 19 फरवरी को प्रस्तावित था, लेकिन बारिश और खराब मौसम के कारण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। देखिए तस्वीरें… अखिलेश यादव के मिनट-टू-मिनट प्रोग्राम का अपडेट जानने के लिए नीचे लगे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अविमुक्तेश्वरानंद पर बच्चों के यौन शोषण का केस दर्ज होगा:प्रयागराज कोर्ट ने आदेश दिया; रामभद्राचार्य के शिष्य ने 2 पीड़ित बच्चे पेश किए थे
    Next Article
    इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड के कार्यक्रम में सीएम योगी:PM मोदी वर्चुअली शामिल हुए, सेमीकंडक्टर यूनिट से 4 हजार को मिलेगा रोजगार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment